छत्तीसगढ़
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवकों से गरबा में मां, बहन, बेटियों के साथ शामिल होने की अपील की

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने शारदीय नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर मुस्लिम समाज के युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए पारंपरिक आस्था और नियमों का सम्मान किया जाए।
डॉ. सलीम राज ने कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में अपनी मां, बहन और बेटियों के साथ शामिल हों। उन्होंने युवा आयोजकों की अनुमति और अपने परिवार की महिलाओं के साथ ही गरबा में शामिल होने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पहचान छुपाने वालों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।




