Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » uproar in public hearing for bauxite mines in mainpat | मैनपाट में सपनादर बाक्साइट खदान की जनसुनवाई में हंगामा: लोगों ने बाक्साइट खदान खोलने का किया विरोध, ग्रामसभा के पहले जनसुनवाई से आक्रोश – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

uproar in public hearing for bauxite mines in mainpat | मैनपाट में सपनादर बाक्साइट खदान की जनसुनवाई में हंगामा: लोगों ने बाक्साइट खदान खोलने का किया विरोध, ग्रामसभा के पहले जनसुनवाई से आक्रोश – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 02 at 151837 1764670180
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर के मैनपाट के कंडराजा के बाद सपनादर में बाक्साइट खदान खोलने के लिए आयोजित जनसुनवाई में जमकर हंगामा हुआ। जनसुनवाई में पहुंचे अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा की सहमति के ही जनसुनवाई की जा रही है। प्रभ

.

मैनपाट के सपनादर में बाक्साइट उत्खनन के लिए 171 हेक्टेयर जमीन की लीज निजी खनन कंपनी मां कुदरगढ़ी स्टील प्राइवेट लिमिटेड को मिली है। इसकी वार्षिक क्षमता एक लाख 27 हजार 800 टन है। खदान की स्वीकृति के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई मंगलवार को कमलेश्वरपुर में आयोजित की गई है।

जनसुनवाई में लोगों ने की नारेबाजी

जनसुनवाई में लोगों ने की नारेबाजी

कड़ी सुरक्षा के बीच जनसुनवाई, जमकर हंगामा जनसुनवाई में हंगामे की स्थिति को देखते हुए एएसपी अमोलक सिंह के नेतृृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जनसुनवाई शुरू करने के पहले ही लोगों ने जनसुनवाई निरस्त करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामें के कारण जनसुनवाई देर से शुरू हो सकी।

जनसुनवाई में कुछ बाहरी लोग भी पहुंचे थे, जिन्होंने खनन के पक्ष में अपनी बात रखी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने बाहरी लोगों का विरोध करते हुए हंगामा किया एवं बाहरी व्यक्तियों को बलपूर्वक खदेड़ दिया। इससे विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने बीच-बचाव किया।

ग्रामसभा के पूर्व जनसुनवाई का विरोध जनसुनवाई में पहुंचे अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामसभा की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। जो प्रभावित लोग हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि किस बात की जनसुनवाई हो रही है। पहले ग्रामसभा से अनापत्ति की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग ने कहा कि निजी कंपनी द्वारा मैनपाट में बाक्साइट उत्खनन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। बिना ग्रामसभा के जनसुनवाई पूरी तरह से अवैध है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, नहीं चाहते खदान खुले मैनपाट में बाक्साइट की खदानों को निजी कंपनी एवं सीएमडीसी को दिया गया है। बाक्साइट खदानों से अब तक मैनपाट को कोई लाभ नहीं हुआ है। उल्टे पीएमजीएसवाई एवं ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों के चलने से नुकसान हो रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे नहीं चाहते की बाक्साइट की खदानें खुले।

इसके पहले 30 नवंबर को नर्मदापुर में आयोजित जनसुनवाई का विरोध करते हुए लोगों ने टेंट पंडाल भी उखाड़ दिया था। कंडराजा में बाक्साइट उत्खनन के लिए सहमति बनाने नर्मदापुर में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इसमें 95 प्रतिशत लोगों ने खदान के विरोध में अपना अभिमत दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073900
Views Today : 51
Views Last 7 days : 1624
Views Last 30 days : 6289
Total views : 98088
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.