Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो
Breaking News

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

By adminJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ead3e496 82e0 4e5b 87fb fc3413d39562 1781363709841
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ead3e496 82e0 4e5b 87fb fc3413d39562 1781363709841
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर आवेदक विकास देवांगन से 40 हजार रुपए की रिश्वत ली। इस मामले से जुड़ी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें प्रधान आरक्षक यह कह रहा है कि ‘एसपी से शिकायत कर हो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मुझे लाइन अटैच करा दो, 10 हजार रुपए मैं दूंगा, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा’। इसके बाद एसपी विजय कुमार पांडेय ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने विकास देवांगन से जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की मांग की थी। विकास ने पहले 30 हजार रुपए दे दिए थे, जिसके बाद बाकी 10 हजार रुपए की भी मांग की गई। बाद में यह रकम भी आवेदक ने दे दी। पूरी रकम लेने के बाद भी प्रधान आरक्षक जमीन पर कब्जा नहीं दिला पाए। जब विकास देवांगन ने अपने पैसे वापस मांगे, तो रमेश त्रिपाठी ने लौटाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- ‘एसपी से शिकायत कर हो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मुझे लाइन अटैच करा दो, 10 हजार रुपए मैं दूंगा, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा’। वायरल वीडियो में प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी तत्कालीन चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे यह कहते भी सुने गए कि ‘आप लोगों ने जो दीवार तोड़ा था, उसके पैसे दिए गए थे।’ इस पूरे मामले की जांच अब उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप सोरी को सौंपी गई है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने वीडियो सामने आने के बाद प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073931
Views Today : 155
Views Last 7 days : 1728
Views Last 30 days : 6393
Total views : 98192
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.