![]()
पटना | कोरिया जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता फलेंद्र सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर कुड़ेली सरभोका चौक में श्रद्धांजलि सभा व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी लाल
.
इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक भइयालाल राजवाड़े, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी पावले, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि फलेंद्र सिंह न केवल राजनीतिक रूप से सशक्त थे, बल्कि सामाजिक एकता और जनसेवा के प्रतीक भी थे। जिला पंचायत, जनपद पंचायत और अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। कार्यक्रम में सुमित्रा फलेंद्र सिंह, शैलेश शिवहरे, नविता शिवहरे, योगेश शुक्ला, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, वेदांती तिवारी, विजय सिंह, गायत्री सिंह, रविंद्र सिंह, विश्वास भगत उपस्थित थे।
<
