सूरजपुर जिले में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण किसानों की धान की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलें गिर गई हैं, जबकि खलिहानों में रखी फसलें भीगकर खराब हो रही हैं। इससे किसान चिंतित हैं।
.
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में देर रात से हो रही तेज बारिश और चक्रवाती तूफान के असर से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी धान की फसलें तेज हवा और लगातार बारिश के कारण गिरकर खराब हो रही हैं।
किसानों के अनुसार, कई स्थानों पर धान की कटाई का कार्य चल रहा था, लेकिन खेतों में पानी भर जाने से पककर तैयार फसलें सड़ने लगी हैं। कुछ फसलों में ‘जरई’ (फिर से अंकुरण) और ‘भुण्डा’ (फंगल ग्रोथ) भी आने लगा है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

किसानों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि फसलें खराब होने से उनके परिवार के भरण-पोषण पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं, एसडीएम शिवानी जायसवाल ने कहा कि अभी तक तो कोई शिकायत नहीं आई है यदि किसान अपनी परेशानी बताते हैं तो नियमानुसार मुआवजा राशि दिया जाएगा।
<
