Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » University’s Innova car lost control and overturned, one dead in surguja | यूनिवर्सिटी की इनोवा बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत: प्रबंधन को बिना जानकारी दिए गाड़ी ले गया था ड्राइवर, तेज रफ्तार में हुआ हादसा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

University’s Innova car lost control and overturned, one dead in surguja | यूनिवर्सिटी की इनोवा बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत: प्रबंधन को बिना जानकारी दिए गाड़ी ले गया था ड्राइवर, तेज रफ्तार में हुआ हादसा – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 29 at 160559 1767004931
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी की शासकीय इनोवा कार बनारस रोड पर लटोरी चौकी क्षेत्र में बलसेड़ी के पास तेज रफ्तार में पलट गई। हादसे में इनोवा चालक के एक साथी की मौके पर मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन को बिना जानकारी दिए

.

जानकारी के मुताबिक, संत गहिरा गुरू यूनिवर्सिटी की इनोवा वाहन क्रमांक CG 02-5504 को उसका चालक रविंद्र कुमार बिना प्रबंधन को जानकारी दिए रविवार दोपहर लेकर निकला था। शाम को वह अपने साथी रमेश विश्वकर्मा के साथ बलसेढ़ी पहुंचा था। दोनों वापस अंबिकापुर की ओर लौट रहे थे। तेज रफ्तार में इनोवा वाहन बलसेढ़ी के पास सड़क से नीचे खेत में उतरकर दो बार पलट गई।

चालक के साथी ही हादसे में मौत

चालक के साथी ही हादसे में मौत

साथी की मौत, चालक को आई चोटें हादसे में इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इनोवा सवार रमेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर रविन्द्र कुमार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान इनोवा वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। चिकित्सकों ने बताया कि चालक रविंद्र कुमार नशे की हालत में था। ड्राइवर ने स्वयं स्वीकार किया कि उसने अपने साथी रमेश विश्वकर्मा के साथ शराब पी थी।

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव बोले-होगी कार्रवाई हादसे की सूचना मिलने पर सोमवार को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एसपी त्रिपाठी ने बताया कि ड्राइवर रविंद्र कुमार बिना प्रबंधन को जानकारी दिए गाड़ी लेकर गया था। उसे गाड़ी जमा कराने का निर्देश दिया गया था।

कुलसचिव एसपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। यह भी जांच होगी कि सुरक्षा गार्डों और संबंधित प्रभारियों की मौजूदगी में बिना अनुमति सरकारी वाहन कैंपस से बाहर कैसे निकली। मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

इधर मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076446
Views Today : 293
Views Last 7 days : 3703
Views Last 30 days : 11508
Total views : 106508
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.