Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » University car lost control and overturned, killing a young man. | यूनिवर्सिटी की कार अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

University car lost control and overturned, killing a young man. | यूनिवर्सिटी की कार अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी की कार रविवार शाम लटोरी के बलसेढ़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ड्राइवर के दोस्त की जान चली गई है, जबकि ड्राइवर स्वयं गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे की हालत में था और बिना अनुमति के यूनिवर्सिटी की गाड़ी लेकर निकला था।

यूनिवर्सिटी का ड्राइवर रविंद्र कुमार शनिवार को पेपर लेकर सनावल गया था। वहां से लौटने के बाद उसे गाड़ी पुराने कैंपस में खड़ी करनी थी, लेकिन वह गाड़ी लेकर अपने घर सुभाषनगर चला गया। रविवार को वह अपने दोस्त रमेश कुमार विश्वकर्मा को साथ लेकर बिना किसी को बताए बलसेढ़ी की ओर निकल गया।

शाम को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान रमेश कुमार की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर रविंद्र का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को ड्राइवर की गंभीर लापरवाही माना है। ड्राइवर ने न केवल नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि ड्यूटी के बाद गाड़ी का निजी उपयोग भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी ने किया था मना, पर नहीं माना पति मृतक रमेश की पत्नी नीलम विश्वकर्मा ने बताया कि रविंद्र गैस भराने का बहाना बनाकर रमेश को साथ ले गया था। नीलम ने अपने पति को जाने से मना भी किया था, लेकिन वे नहीं माने। दोपहर ढाई बजे जब नीलम ने फोन कर वापस आने को कहा, तो उन्होंने जल्द लौटने की बात कही। कुछ देर बाद दोबारा फोन करने पर किसी अनजान व्यक्ति ने फोन उठाया और एक्सीडेंट की सूचना दी।

मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी ^कार यूनिवर्सिटी के काम के लिए है। ड्राइवर को गाड़ी कैंपस में खड़ी करने के निर्देश थे, लेकिन वह बिना बताए उसे घर ले गया। यह प्रथम दृष्टया बड़ी लापरवाही है। एक जांच कमेटी गठित की जाएगी और नियमों के तहत ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई होगी। डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी, कुलसचिव, संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076530
Views Today : 414
Views Last 7 days : 3824
Views Last 30 days : 11629
Total views : 106629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.