Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Union Tourism Minister and CM performed Bhoomi Pujan | केंद्रीय पर्यटन मंत्री और सीएम ने किया भूमिपूजन: कवर्धा में 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर, बनेगा पर्यटन का केंद्र – kabirdham News
Breaking News

Union Tourism Minister and CM performed Bhoomi Pujan | केंद्रीय पर्यटन मंत्री और सीएम ने किया भूमिपूजन: कवर्धा में 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर, बनेगा पर्यटन का केंद्र – kabirdham News

By adminJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 5 1 1767309229
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 5 1 1767309229

कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत 146 करोड़ रुपए की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन नववर्ष पर गुरुवार को किया गया। यह परियोजना जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन को राष्ट्रीय एवं

.

भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, सांसद संतोष पांडे शामिल हुए।

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि आस्था स्थलों का समुचित विकास हो, दर्शन सुलभ हो और देशभर में सांस्कृतिक चेतना मजबूत हो, इसी संकल्प के साथ केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। सीएम साय ने कहा कि भोरमदेव में पर्यटन और आस्था से जुड़े अनेक विकास कार्य किए जाएंगे।

भोरमदेव एक पवित्र स्थल है, जहां अमरकंटक से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है, ऐसे आस्था केंद्रों का समुचित विकास सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब केवल घोषणा नहीं, बल्कि उसे पूरा करना है। बीते दो वर्षों में बड़ी संख्या में आवास पूरे किए गए हैं।

महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत हर माह सहायता राशि दी जा रही है, वहीं रामलला दर्शन जैसी योजनाएं भी संचालित हैं। देश और प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं। आदिवासी क्षेत्रों में जनमन योजना के माध्यम से सड़क, पानी और बिजली पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने भोरमदेव-बोड़ला सड़क निर्माण की मांग पूरी करने की भी घोषणा की।

11वीं शताब्दी में कराया गया था मंदिर निर्माण भोरमदेव छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल है, जिसे उसकी अद्वितीय पहचान के कारण छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहा जाता है। भोरमदेव मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजा गोपालदेव के काल में हुआ माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और नागर शैली की उत्कृष्ट स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण है।

मंदिर की दीवारों पर देवी-देवताओं, नृत्य मुद्राओं, पशु-पक्षियों और जनजीवन से जुड़ी बारीक नक्काशी तत्कालीन कला और समाज की झलक प्रस्तुत करती है। भोरमदेव की विशेषता केवल मंदिर तक सीमित नहीं है। यह स्थल मैकल पर्वत शृंखला और घने वन क्षेत्र के बीच स्थित है।

इस राशि से केवल मंदिर सौंदर्यीकरण ही नहीं, बल्कि भोरमदेव-रामचुआ-सरोदा बांध को जोड़ने वाला एक समग्र भोरमदेव कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत भोरमदेव के इतिहास और विरासत को सहेजने के लिए वीडियो डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी।

लाइट और साउंड शो के माध्यम से मंदिर की कथा और उससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंग दर्शाए जाएंगे। जिला पुरातत्व समिति के अनुसार लिडार सर्वे कर मंदिर की थ्री-डी डिजाइन तैयार की जाएगी, जिसे इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा। गूगल पर भोरमदेव सर्च करने पर थ्री-डी विजुअल दिखाई देगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076897
Views Today : 159
Views Last 7 days : 4207
Views Last 30 days : 11895
Total views : 107100
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.