बलौदाबाजार में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की कार से टकराई लोहे की रॉड
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद तोखन साहू की कार रविवार रात हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बलौदाबाजार जिले में हुआ, जब मंत्री रायपुर एयरपोर्ट जाते समय चंदेली के पास उनके काफिले की एक गाड़ी से एक लोहे की रॉड ट
.
यह घटना उस समय हुई जब केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अपने निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारियों के साथ यात्रा कर रहे थे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार में फंसी लोहे की रॉड और टूटा हुआ शीशा साफ नजर आ रहा है।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की कार से टकराई भारी लोहे की रॉड
जानकारी के अनुसार, मंत्री तोखन साहू का काफिला जब चंदेली गांव के पास पहुंचा, तभी उनकी चलती हुई कार से अचानक एक भारी लोहे की रॉड आकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का सामने का शीशा टूट गया। हादसे के समय कार में केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ उनका निजी स्टाफ और सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी मौजूद थे।

कार के सामने लोहे की रॉड की टक्कर के बाद शीशा टूट गया।
रॉड से टक्कर के बाद कार का शीशा टूटा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में आई लोहे की रॉड कार के सामने मिरर के पास लगी। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद रॉड कार के अंदर नहीं घुसी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में मंत्री और उनके साथ मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद कुछ समय तक मंत्री का काफिला वहीं रुका रहा। सूचना मिलते ही एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़ी लोहे की रॉड को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में इसे एक हादसा माना जा रहा है, लेकिन यह रॉड सड़क पर कैसे आई, इसे लेकर प्रशासन जांच कर रहा है। साथ ही मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा- ईश्वर की कृपा से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित।
घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि ईश्वर की कृपा से वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार में फंसी लोहे की रॉड और टूटा हुआ शीशा साफ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह हादसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
<
