मृतक के शरीर पर गहरे चोट और चाकू के निशान पाए गए हैं।
रायपुर में 24 घंटे में दो युवकों की हत्या हो गई है। पहला मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। जिसमें बाइक में सवार 3 युवकों ने मोबाइल लूट करने की नीयत से एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वही दूसरा मामला तिल्दा का है
.
पहली घटना खरोरा-रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा स्थित किंग ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने हुई। बुधवार रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM बाइक से ढाबे के सामने पहुंचे और लूट की नीयत से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले बलौदाबाजार का रास्ता पूछने के बहाने बात की, फिर अचानक चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल छीन लिया।

पहला मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।
आबकारी वेयर हाउस में काम करता था मृतक
जब शिवकुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार साहू सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में काम करता था और अपने 11 दोस्तों के साथ ढाबे में पार्टी करने आया था। वारदात के वक्त वह दो अन्य साथियों के साथ बाहर बैठा था, तभी यह घटना हुई।
SSP समेत क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर सहित आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
तिल्दा में मलबे में मिली युवक की लाश
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो रेत के ढेर पर खून से लथपथ शव देखकर दंग रह गए। मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर गहरे चोट और चाकू के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में पूछताछ व जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
<
