Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two trucks seized for illegally transporting forest produce | वनोपज का अवैध परिवहन करते 2 ट्रक जब्त: कांकेर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; दस्तावेज नहीं दिखा सके – Kanker News
Breaking News

Two trucks seized for illegally transporting forest produce | वनोपज का अवैध परिवहन करते 2 ट्रक जब्त: कांकेर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; दस्तावेज नहीं दिखा सके – Kanker News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6183ac48 9a28 4532 a071 be9438090f40 1766761946782
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


उत्तर बस्तर कांकेर वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 26 दिसंबर की रात ग्राम कुलगांव के पास जांच के दौरान दो ट्रकों को जब्त किया गया। इन ट्रकों में बिना वैध दस्तावेजों के भारी मात्रा में वनोपज का परिवहन किया ज

.

पहले मामले में, वाहन (क्रमांक CG 04 PB 1305 टाटा 1512) को रोका गया। चालक बीरू मंडावी (निवासी ग्राम दमकसा) ने बताया कि उसने ग्राम कोरगांव निवासी मनराखन के माध्यम से वाहन मालिक तौसिफ मेमन के कहने पर आम की लकड़ी लोड की थी। यह खेप कोरगांव से उतई (दुर्ग) ले जाई जा रही थी।

cc65e77c e18f 472b bbb1 2cc897ce9ec5 1766761946781

लकड़ी भरकर उतई जा रहा था

वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक उड़नदस्ता प्रभारी धनलाल साहू और उनकी टीम ने जब वैध दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन और वनोपज को जब्त कर सिंगारभाट डिपो लाया गया।

दूसरी कार्रवाई में, वाहन क्रमांक (CG 17 KY 6664 टाटा 1516) को पकड़ा गया। चालक सेवक दास सोभिया (19 वर्ष, निवासी बड़ेराजपुर) ने बयान दिया कि वह ग्राम मिरमिंडा से आम, जामुन और महानिम की मिश्रित लकड़ी भरकर उतई (दुर्ग) जा रहा था।

चालक के अनुसार, यह लकड़ी केशलकाल निवासी सोहेल खान की थी, जिसने परिवहन के लिए कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे। इस वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

3ab522c2 bacf 4f73 afb9 392506f70905 1766761946784

मामला दर्ज कर जांच शुरू

उड़नदस्ता दल ने दोनों वाहनों को जब्त कर जब्तीनामा तैयार किया। जब्त लकड़ी का धर्मकांटा पर वजन कराने के पश्चात उसे सिंगारभाट वन काष्ठागार (डिपो) में खाली कराया गया है। वन विभाग ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Drunk Driving, Assault; 92 Arrested, Habitual Offenders BNSS

June 26, 2026

रायपुर में महिला डॉक्टर से 51 लाख की ठगी:बिल्डर ने अधूरा छोड़ा मकान, दफ्तर बंद कर हुआ फरार; पुलिस ने शुरु की तलाश

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075903
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3154
Views Last 30 days : 10986
Total views : 105791
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.