अलग-अलग तीन हादसों में दो की गई जान।
बिलासपुर में रविवार और सोमवार को अलग-अलग तीन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल है। वहीं, एक हाइवा ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोनी, सरकंडा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
.
ग्राम जलसो निवासी अखबैर लाल सूर्यवंशी (40) अपनी बाइक में सवार होकर किसी काम से पौंसरा-लखराम तरफ गया था। रविवाद देर शाम वो बाइक से घर लौट रहा था। अभी वो पौंसरा के पास पहुंचा था। उसी समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक CG10 BZ 4441 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अखबैर लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत।
दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, युवक की मौत सोमवार की रात सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित अटल चौक के पास नगोई रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे बाइक में सवार युवक गंभीर रुप से घायल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि हादसे में बैमा-नगोई निवासी अश्वनी सूर्यवंशी (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक सवार खमतराई निवासी बुटिया उर्फ अशोक सूर्यवंशी दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक अश्वनी ने दम तोड़ दिया था। वहीं, दूसरा युवक बुरी तरह से घायल होकर तड़प रहा था। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

हाइवा की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है।
हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर सोमवार की देर रात करीब 11.30 सिरगिट्टी थाना के तिफरा ओवर ब्रिज के नीचे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार को खून से लथपथ बेहोश देखकर राहगीरों ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी, जिस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पास से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिसमें राजेंद्र साहू का नाम लिखा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
<
