Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two killed in trailer-truck collision on National Highway 43 in Surajpur | नेशनल हाईवे 43 में ट्रेलर-ट्रक में भिड़ंत, 2 की मौत: घंटों बंद रहा अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग, केबिन में फंसा रहा शव; 2 अन्य घायल – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Two killed in trailer-truck collision on National Highway 43 in Surajpur | नेशनल हाईवे 43 में ट्रेलर-ट्रक में भिड़ंत, 2 की मौत: घंटों बंद रहा अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग, केबिन में फंसा रहा शव; 2 अन्य घायल – Ambikapur (Surguja) News

By adminNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 07 at 094821325e09cd 1762489190
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग में 7 नवंबर की तड़के करीब साढ़े 4 बजे तेज रफ्तार दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

बताया जा रहा सुबह के समय कोहरे के कारण हादसा हुआ। वहीं, जानकारी ये भी है कि एक ट्रक ड्राइवर को झपकी आ गई थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे जाम हो गया था। पुलिस ने बड़े वाहनों को डायवर्टेड रास्ते से निकाला। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहनों को हटा मार्ग में आवागमन शुरू कराया है।

ट्रक के केबिन में फंसे चालक व क्लीनर के शव को निकाला गया।

ट्रक के केबिन में फंसे चालक व क्लीनर के शव को निकाला गया।

एक ही ट्रक के ड्राइवर और खलासी की गई जान

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 43 में स्थित कोटमी गांव के पास सरिया लेकर अंबिकापुर की ओर से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही ट्रेलर ने सामने से आ रही ट्रक से सीधे टक्कर मार दी।

ट्रेलर लहराते हुए ट्रक से टकराई। हादसे में ट्रक के चालक और खलासी की मौकेे पर ही मौत हो गई। ट्रेलर के सड़क पर तिरछा हो जाने के कारण नेशनल हाईवे की पूरी सड़क जाम हो गई।

जाम हटाने घंटों मशक्कत

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेलर के चालक और खलासी को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया।

वहीं सिर्फ बाइकें ही निकल पा रही थीं। सुबह 10 बजे तक ट्रक में चालक और क्लीनर का शव फंसा रहा। दोनों के शव केबिन में दब गए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

ट्रेलर के लोड होने के कारण पुलिस ने सरिया को हटाकर ट्रेलर को साइड में करने का प्रयास शुरू कर दिया है। सूरजपुर थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि मार्ग में आवागमन बहाल करने की कोशिश की जा रही है। ट्रकों के मृत चालक एवं क्लीनर की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कोहरे के कारण घटी दृश्यता

सरगुजा संभाग में तापमान कम होने के कारण कोहरा छाने लगा है। इसके कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सुबह सरगुजा संभाग में कोहरा छाया रहा।

माना जा रहा है कि इसके कारण भी सामने से आ रहे वाहन को लेकर ट्रेलर का चालक सतर्क नहीं हो सका, जिसके कारण हादसा हो गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IAS संतन देवी जांगड़े ने संभाली MCB कलेक्टर की कमान:पदभार संभालते ही किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं होंगी प्राथमिकता

May 9, 2026

कोनी-बिरकोना में 4.88 एकड़ पर अवैध प्लाटिंग:निगम ने रोड, बाउंड्रीवाल और पोल को बुलडोजर चलाकर तोड़ा, कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई

May 9, 2026

MCB जिला शिक्षा में लगातार दूसरे साल सबसे नीचे:10वीं-12वीं बोर्ड में 33 जिलों में आखिरी स्थान पर, DEO बोले- आगे सुधार किया जाएगा

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069837
Views Today : 40
Views Last 7 days : 324
Views Last 30 days : 3585
Total views : 90883
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.