Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two inter-state smugglers arrested with 22 diamonds | 22 नग हीरे के साथ 2 इंटर स्टेट तस्कर अरेस्ट: गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; बेचने के लिए ग्राहक का कर रहे थे इंतजार – Gariaband News
Breaking News

Two inter-state smugglers arrested with 22 diamonds | 22 नग हीरे के साथ 2 इंटर स्टेट तस्कर अरेस्ट: गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; बेचने के लिए ग्राहक का कर रहे थे इंतजार – Gariaband News

By adminNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a2ff78f8 9ccd 46bd 9f9e fbe7bab4dfdc 1762746859496
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने रविवार को 2 इंटर स्टेट हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22 नग हीरे बरामद किए गए, जिसकी कीमत करीब 2.30 लाख रुपए आंकी गई है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी ओडिशा और गरियाबंद पायलीखण्ड जुगाड के रहने वाले हैं। दोनों बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 22 नग हीरा सहित 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

हीरे और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।

हीरे और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।

इंटर स्टेट तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

इंटर स्टेट तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों तस्करों को पुलिस कोर्ट ले गई।

गिरफ्तारी के बाद दोनों तस्करों को पुलिस कोर्ट ले गई।

ग्राहक की तलाश में कर रहे थे इंतजार

दरअसल, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवभोग के शरदापुर आईटीआई कॉलेज के सामने दो युवक चमकीले पत्थर लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम खीर सिंग मांझी (30), निवासी नवरंगपुर और हरी शंकर नेताम (27), निवासी पायलीखण्ड जुगाड बताया। तालाशी लेने पर दोनों के पास से 22 नग मिले। पुलिस ने उसने वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन उन्होंने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया।

एक तस्कर ओडिशा का रहने वाला है।

एक तस्कर ओडिशा का रहने वाला है।

मोबाइक और बाइक भी जब्त

सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वो हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों के पास से हीरे, 2 मोबाइल, बाइक भी जब्त की है, जिसकी 35,000 रुपए है। इस तरह पुलिस ने 4 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

छोटे बड़े 22 नग हीरे और मोबाइल बरामद किया गया।

छोटे बड़े 22 नग हीरे और मोबाइल बरामद किया गया।

इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने कार्रवाई की। टीम ने घेराबंद कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के खिलाफ खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 303(2), 3(5) और माइनिंग एक्ट की धारा 21(4) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.