Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two arrested for selling black tickets for India-South Africa ODI | भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे की ब्लैकटिकट बेचते 2 गिरफ्तार: 3 दिसंबर को नवा रायपुर के स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए क्या चीजे रहेगी बैन – Raipur News
Breaking News

Two arrested for selling black tickets for India-South Africa ODI | भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे की ब्लैकटिकट बेचते 2 गिरफ्तार: 3 दिसंबर को नवा रायपुर के स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए क्या चीजे रहेगी बैन – Raipur News

By adminDecember 1, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 11 30t232632900 1764525312
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच की ब्लैक टिकट भेजते पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टिकट खरीद कर अवैध तरीके से ज्यादा दामों में बेच रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। सिविल लाइन पुलिस ने भारत माता चौक के आसप

.

सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाई किया गया है। पुलिस ब्लैक टिकट बेचने वालों पर नजर रख रही है।

स्टूडेंट्स के बीच टिकट खरीदने मची थी होड़

वहीं इससे पहले इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी बीते सोमवार को हुई थी।

इसके लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुट गई थी। हालांकि, स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सामने लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई।

लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान लड़कियों की पुलिस वालों से बहस भी हुई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

देखिए तस्वीरें-

रायपुर में वनडे टिकट बिक्री शुरू होते ही लाइन में युवाओं के बीच धक्का-मुक्की।

रायपुर में वनडे टिकट बिक्री शुरू होते ही लाइन में युवाओं के बीच धक्का-मुक्की।

वन मैच का टिकट लेने पहुंची लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।

वन मैच का टिकट लेने पहुंची लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।

सोमवार सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी।

सोमवार सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी।

पहले चरण में 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गई थीं टिकट

वहीं पहले चरण में शाम 5 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही 16 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। वेबसाइट पर ‘Sold Out’ दिखने से लोग कन्फ्यूज हुए कि सभी टिकट खत्म हो गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सेकेंड राउंड में बाकी टिकट रिलीज की जाएगी। जिन्हें बाद में लोग फिजिकल टिकट में कंवर्ट करा पाएंगे।

1 दिसंबर को रायपुर आएंगी दोनों टीमें

  • पहला वनडे रांची में 30 नवंबर को होगा।
  • इसके बाद 1 दिसंबर से दोनों टीमें रायपुर पहुंचेगी।
  • 2 दिसंबर को दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी।
  • 3 दिसंबर को इंटरनेशल स्टेडियम में मैच होगा।

स्टेडियम में पानी फ्री, खाने-पीने के रेट तय

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना होगा, ताकि ओवर चार्जिंग न हो। स्टेडियम में कई जगह रेट-चार्ट चस्पा किया जाएगा।

v 1763972653

दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री

3 दिसंबर वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाने की तैयारी की गई है। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ करेगा।

ब्लैक मार्केटिंग रोकने सख्ती

  • एक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट।
  • लगभग 46 हजार टिकट बेचे जाएंगे।
1500 1763971834
1500 2 1763971846

CSCS और BCCI की गाइडलाइन; एंट्री से पहले फ्रिस्किंग

रायपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए CSCS और BCCI ने दर्शकों के लिए कड़े सुरक्षा नियम जारी किए हैं। दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री से पहले कभी भी चेकिंग और फ्रिस्किंग (जांच) से गुजरना पड़ सकता है।

स्पॉन्सर्स को नुकसान पहुंचाने वाले बैनर-पोस्टर पर रोक

स्टेडियम में कोई भी ऐसा बैनर, फ्लैग या सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है, जिस पर कॉमर्शियल लोगो हो और जो मैच के किसी आधिकारिक स्पॉन्सर के अधिकारों से टकराती हो।

1 1763988497

खाने-पीने की चीजों पर भी रोक

स्टेडियम में बाहर का खाना या शराब लाना और ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। दर्शकों को केवल स्टेडियम के अंदर उपलब्ध फूड और बेवरेज ही मिल सकेंगे।

रायपुर ने अब तक 2 इंटरनेशनल मैच होस्ट किए

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर अब देश के बड़े क्रिकेट वेन्यू में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने यहां अब तक 2 अंतरराष्ट्रीय मैच कराए हैं। इन 2 हाई-वोल्टेज मुकाबलों ने रायपुर के इस स्टेडियम को नेशनल क्रिकेट मैप पर मजबूत जगह दिलाई है।

तारीख मुकाबला मैच
21 जनवरी 2023

भारत बनाम न्यूजीलैंड

वनडे मैच
1 दिसंबर 2024 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच

अब 3 दिसंबर 2025 को होने वाला भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे इस स्टेडियम की तीसरी इंटरनेशनल मेजबानी होगी।

मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंजर्ड कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीरीज से बाहर हैं। वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर केएल राहुल संभालेंगे।

वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। 3 वनडे की सीरीज 30 नवंबर से शुरू होनी है। टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से खेली जाएगी, लेकिन इसके लिए टीम घोषित नहीं की गई।

स्टार खिलाड़ियों को देखने उमड़ेगी भीड़

रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार फरवरी में घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज खेली थी। फिर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी।

रायपुर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए भारी उत्साह है। पहले चरण में अपर-लोअर स्टैंड्स के टिकट सबसे पहले बिके, फिर गोल्ड और सिल्वर। अब भी लगभग 70% सीटें खाली हैं, जिन्हें दूसरे चरण में बुक किया जा सकेगा।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

IND vs SA दूसरा वनडे…रायपुर में टिकट लेने धक्का-मुक्की, VIDEO: लड़कियों ने की बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस से बहस; कोहली-रोहित को देखने फैंस क्रेजी

रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच की टिकट के लिए उमड़ी भीड़।

रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच की टिकट के लिए उमड़ी भीड़।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेला जाना है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को लाइव देखने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Woman hit by Naxalite IED in Bijapur | बीजापुर में नक्सलियों के IED चपेट में आई महिला: गंभीर घायल, जंगल गाय चराने गई थी, जिला अस्पताल रेफर किया गया – Bijapur News

December 12, 2025

AAP submitted application on paddy procurement problems | AAP ने धान खरीदी समस्याओं पर सौंपा आवेदन: जांजगीर-चांपा में किसानों के रकबा घटने, टोकन और खरीदी सीमा को लेकर सड़क पर उतरे – janjgir champa News

December 12, 2025

A short circuit caused a fire in the finance company’s office. | शॉर्ट सर्किट से फाइनेंस कंपनी दफ्तर में लगी आग: कोरबा में तीन दमकल टीम ने 3 घंटे में बुझाई आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख – Korba News

December 12, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

047740
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1365
Views Last 30 days : 4478
Total views : 63482
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.