Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Twist in alleged love affair between officer and businessman: Both parties reach police station | अफसर और कारोबारी के कथित प्यार में ट्विस्ट: दोनों पक्ष थाने पहुंचे – Raipur News
Breaking News

Twist in alleged love affair between officer and businessman: Both parties reach police station | अफसर और कारोबारी के कथित प्यार में ट्विस्ट: दोनों पक्ष थाने पहुंचे – Raipur News

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1 1765396833
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1 1765396833

कारोबारी- डीएसपी कल्पना ने प्यार में फंसाया, दो करोड़ लिए, दबाव डाला-पत्नी को छोड़ो, शादी करो

.

दंतेवाड़ा में पदस्थ रायपुर निवासी डीएसपी कल्पना वर्मा पर होटल कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि प्यार में फंसाकर नकदी समेत 2 करोड़ की महंगी चीजें वसूली हैं। टंडन का दावा है- कल्पना खुद मिलने आती थीं। तब उन्हें महंगे उपहार दिए और पैसे भी। मेरी गाड़ी भी कल्पना के पिता ने रख ली।

कल्पना यह भी दबाव डालती थी कि मैं अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करूं। पर मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। मैंने मदद के लिए दिए तीन चेक जब डीएसपी से वापस मांगे तो विवाद शुरू हुआ। अब झूठे आरोप लगाकर मुझे फंसाया जा रहा है।

आरोपों पर डीएसपी कल्पना वर्मा बोलीं- मेरे पिता हेमंत वर्मा और दीपक के बीच व्यापारिक संबंध थे। तभी लेन-देन का विवाद हुआ और मामला कोर्ट पहुंच गया। अदालती कार्रवाई से बचने के लिए दीपक मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे मेरा कोई संबंध नहीं है। बिना तथ्यों के मेरी छवि खराब की जा रही है।

सोशल मीडिया पर जो चैट वायरल है, वह भी फर्जी है। दीपक और उसकी पत्नी के खाते की जांच कराई जाए, जिससे उनका असली चेहरा उजागर हो।। इस दंपती ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।

पंडरी-मोवा के टीआई स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि हेमंत वर्मा ने शिकायत की है कि टंडन की पत्नी बरखा को उन्होंने 75 लाख रुपए उधार दिए थे, जो लौटाए नहीं। बदले में बरखा ने 42 लाख के 3 चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। उधर, खम्हारडीह थाना प्रभारी वासुदेव परगनिया ने बताया कि बरखा ने शिकायत की है कि उनकी कार को हेमंत और उनकी बेटी ने रख ली है।

डीएसपी कल्पना– व्यापारिक लेन-देन का मामला, छवि खराब करने नाम जोड़ रहे, वायरल चैट फर्जी है

होटल में मुलाकात, फिर दोस्ती बढ़ी

दीपक टंडन का कहना है कि 2021 में कल्पना महासमुंद में पदस्थ थीं। वे अपने कुछ साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित उनके होटल में आई थीं, जहां पहली बार मुलाकात हुई। दोनों में नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत बढ़ती गई। कल्पना जब भी रायपुर आतीं, मिलने पहुंच जाती थीं। धीरे-धीरे घूमने-फिरने और साथ टूर पर जाने का सिलसिला बढ़ा। दीपक के अनुसार, उन्हें लगा कि कल्पना अच्छे पद पर हैं और कारोबार में मदद करेंगी।

दीपक पर धोखाधड़ी, पत्नी पर चेक बाउंस का केस दर्ज है दरअसल, रेस्टोरेंट बेचने की कोशिश की गई, पर सौदा नहीं हो पाया था। तब कल्पना के परिवार ने दीपक की पत्नी पर चेक बाउंस का केस दर्ज कराया। वहीं, दीपक का कहना है कि मदद के लिए कल्पना को चेक दिए थे। पर उसने लौटाए नहीं। दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन पर कोरबा में धोखाधड़ी का भी केस दर्ज है। उन्होंने कोल सप्लाई के लिए कारोबारी महेंद्र से 27 लाख लिए थे, पर नहीं लौटाए। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान कभी कम नहीं होगा: कुंवरसिंह

February 9, 2026

कोरिया साहू संघ के अध्यक्ष का चुनाव 25 को

February 9, 2026

राजिम मेले में भीड़ जुटाने प्रशासन ने शुरू की मुफ्त बस सेवा, दिनभर लग रहे फेरे

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.