Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Truck hits bike in Balod…one dead | बालोद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर…एक की मौत: BSF जवान गंभीर घायल, दुर्ग से लौटते समय हादसा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम – Balod News
Breaking News

Truck hits bike in Balod…one dead | बालोद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर…एक की मौत: BSF जवान गंभीर घायल, दुर्ग से लौटते समय हादसा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम – Balod News

By adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 18 at 111302 am 1766041414
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आयरन से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सीमा सुरक्षा बल (BSF) में पदस्थ जवान है, जो छुट्टी लेकर अ

.

जानकारी के अनुसार कुसुमकसा निवासी नीतीश कुमार (24) और बीएसएफ जवान कामेश्वर तुमरेकी (37) दुर्ग से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भानुप्रतापपुर की ओर से रायपुर जा रहे आयरन ओर से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान कामेश्वर तुमरेकी को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।

whatsapp image 2025 12 18 at 111302 am 1 1766041351

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।

मृतक नीतीश कुमार।

मृतक नीतीश कुमार।

मृतक घर का इकलौता बेटा

कुसुमकसा के समाजसेवी अनिल सुथार ने बताया कि नीतीश कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह खेती-किसानी का काम संभाल रहा था। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

whatsapp image 2025 12 18 at 111301 am 1766041381

ट्रक जब्त, आगे की कार्रवाई जारी

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075215
Views Today : 335
Views Last 7 days : 3179
Views Last 30 days : 10007
Total views : 104236
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.