Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Transport company employee dies of electrocution in Korba | कोरबा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी की करंट से मौत: दो साल पहले हुई थी शादी, 6 माह का बच्चा अनाथ, जांच में जुटी पुलिस – Korba News
Breaking News

Transport company employee dies of electrocution in Korba | कोरबा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी की करंट से मौत: दो साल पहले हुई थी शादी, 6 माह का बच्चा अनाथ, जांच में जुटी पुलिस – Korba News

By adminNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
64d79ae7 440a 4ad7 8ace 73e02cb454fb 1 1762008279
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


काम करते वक्त करंट की चपेट में आया ट्रांसपोर्ट कर्मचारी

कोरबा के राताखार मुख्य मार्ग स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुदर्शन सिंह के रूप में हुई है।

.

बताया जा रहा है कि काम के दौरान सुदर्शन को करंट लगा, जिसके बाद उसे तत्काल बालको अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालको अस्पताल ने घटना की सूचना बालको थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के शारदा विहार अमरियापारा निवासी सुदर्शन सिंह साईं गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। वह रोज की तरह सुबह 9 बजे काम पर गया था, जहां कुछ घंटों बाद यह हादसा हो गया।

4cd1098a bb93 4a00 a200 3b5f53b6fddf 1762002589148

पत्नी ने फोन पर दी थी तबीयत खराब होने की जानकारी

मृतक के बड़े भाई तलविंदर सिंह ने बताया कि सुदर्शन की पत्नी ने उन्हें फोन पर तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी थी। जब वे बालको अस्पताल पहुंचे, तब तक सुदर्शन की मौत हो चुकी थी।

कंपनी की ओर से घटना को लेकर अलग-अलग बातें बताई जा रही हैं। कोई कहता है कि हादसा कंपनी में काम के दौरान हुआ, तो कोई बताता है कि वह किसी काम से किसी के घर गया था, जहां करंट लगा। मौत की परिस्थितियों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

957d0dbe f84a 4db8 87d2 fe0a8a357389 1762002589148

दो साल पहले हुई थी शादी

सुदर्शन सिंह की शादी को महज दो साल ही हुए थे और उसका एक छह माह का बच्चा भी है। वह अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। इस घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

बालको थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि बालको अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है और मामले में बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गवाही देने से नाराज अपराधी ने चाकू से किया हमला:पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मोहल्ले में उठक-बैठक करवाई, फिर भेजा जेल

May 6, 2026

रायपुर में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन:महापौर ने खूब हंसाया और बनवाया लाइव कार्टून,“आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित हुईं 7 हस्तियां

May 6, 2026

प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में बनाए जिला अध्यक्ष:रायपुर शहर में दीपेश कृपाल को जिम्मेदारी, बैज ने दी बधाई

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069694
Views Today : 47
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 3840
Total views : 90738
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.