Uncategorized
ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग और तेल रिसाव:मरम्मत की जगह थाने का रास्ता बंद

शारदा चौक ट्रैफिक थाने के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर में बार-बार स्पार्किंग और तेल रिसाव के कारण थाने जाने वाला रास्ता दो महीने से बंद है। करंट लगने की आशंका को देखते हुए यहां चेतावनी नोटिस लगाकर आवाजाही रोक दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर के नीचे से गुजरना जोखिम भरा है। इसी वजह से पुलिसकर्मियों और थाने आने वाले लोगों को बगल के रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। दो महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ट्रांसफॉर्मर की तकनीकी जांच और मरम्मत की जरूरत है, ताकि खतरा दूर हो और थाने का रास्ता दोबारा खोला जा सके।




