![]()
बैकुंठपुर | पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिलेभर में सुशासन दिवस को जनभागीदारी और स्वच्छता के संदेश के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित अटल परिसर सहित गांव, कस्बों और शहरों में नागरिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल को श्र
.
सुबह से ही अटल चौक और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शासकीय और अशासकीय परिसरों में साफ-सफाई कर कचरा हटाया, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता देखने को मिली। ग्रामीणों और शहरी नागरिकों ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुशासन की शपथ दिलाई गई। उपस्थितजनों ने शासन को पारदर्शी, जनकल्याणकारी और जवाबदेह बनाने लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया। शपथ के माध्यम से नागरिकों ने यह भी दोहराया कि नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कोरिया के अनुविभागीय अधिकारी उमेश पटेल, नगर पालिका बैकुंठपुर की अध्यक्ष नविता शिवहरे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
<
