Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tomorrow’s big news of CG | CG की कल की बड़ी खबरें: दीपावली पर आतिशबाजी, मुख्यमंत्री साय ने परिवार संग मनाई दिवाली; पटाखा फोड़ने पर दो पक्ष भिड़े – Chhattisgarh News
Breaking News

Tomorrow’s big news of CG | CG की कल की बड़ी खबरें: दीपावली पर आतिशबाजी, मुख्यमंत्री साय ने परिवार संग मनाई दिवाली; पटाखा फोड़ने पर दो पक्ष भिड़े – Chhattisgarh News

By adminOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 21 at 074053 1 1761014322
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आज अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर आपके जिले और छत्तीसगढ़ की हर जरूरी खबर मिलेगी।

.

यहां पढ़िए दिवाली पर छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…

1. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने परिवार संग मनाई दिवाली

CM ने बगिया में दिवाली मनाई

CM ने बगिया में दिवाली मनाई

CM साय ने अपने गृहग्राम जशपुर के बगिया में दिवाली मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर सभी को त्योहार की बधाई दी है। सीएम ने लिखा कि दीपावली, दीप जलाने के साथ ही अपने भीतर और समाज में सकारात्मकता और आशा का प्रकाश फैलाने का पर्व है। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि हर छत्तीसगढ़वासी के जीवन में सुख, सुमति और समृद्धि के दीप निरंतर प्रकाशित रहें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. राजनांदगांव में काली चौदस पर भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई

काली माई मंदिर में यात्रा का समापन हुआ

काली माई मंदिर में यात्रा का समापन हुआ

राजनांदगांव के भरकापारा स्थित काली माई मंदिर में रविवार को काली चौदस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां काली युवा वाहिनी भरकापारा द्वारा एक भव्य चुनरी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के जसगीत सम्राट दुकालू यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। पढ़ें पूरी खबर…

3. रायगढ़ में पटाखा फोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट

मारपीट की घटना में 5 लोगों पर FIR हुआ है।

मारपीट की घटना में 5 लोगों पर FIR हुआ है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बच्चों के पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूब मारपीट हो गई। इस बात की खबर पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

4. बलरामपुर में दीपावली की रात इन्वर्टर चोरी

इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी।

इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी।

बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात एक घर से इन्वर्टर चोरी होने की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया इन्वर्टर बरामद कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

5. बालोद में मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलटी

मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलटी, मवेशी की मौके पर मौत।

मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलटी, मवेशी की मौके पर मौत।

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के नेशनल हाईवे-930 पर रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक बार फिर मवेशियों के झुंड के कारण सड़क हादसा हुआ। दुर्ग की ओर से दल्लीराजहरा जा रही होंडा कंपनी की तेज रफ्तार कार बालोद थाना के आगे मोड़ पर सड़क के बीच बैठे मवेशी को ठोकर मारते हुए जिला जेल की बाउंड्री से टकरा कर पलट गई। पढ़ें पूरी खबर…

6. रायपुर में पटाखा खरीदने की बात पर हुआ विवाद

दो युवकों ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से की मारपीट

दो युवकों ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से की मारपीट

रायपुर में एक पटाखा दुकान में मारपीट की वारदात हो गई है। एक युवक ने पहले दुकान पहुंचकर दुकानदार से विवाद किया फिर कुछ देर बाद अपने साथी के साथ वापस लौटकर मारपीट की। यह घटना रावणभांठा, अभनपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

7. कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली

उपहार बांटे, भोजन किया और पटाखे फोड़े, चेहरों पर आई खुशी

उपहार बांटे, भोजन किया और पटाखे फोड़े, चेहरों पर आई खुशी

कोरबा पुलिस अधिकारियों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली मनाई। सीएसपी विमल पाठक, टीआई युवराज तिवारी और एएसआई विभव तिवारी ने वृद्धजनों को उपहार दिए, उनके साथ भोजन किया और पटाखे फोड़े। इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी आई। पढ़ें पूरी खबर…

8. दीपावली पर बेटे से नहीं मिल सके पूर्व CM भूपेश बघेल

ये तस्वीर भूपेश बघेल ने जारी की है।

ये तस्वीर भूपेश बघेल ने जारी की है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल शराब घोटाले में जेल में बंद है। जिसके चलते दीपावली पर वो अपने बेटे से नहीं मिल पाए। इसे लेकर भूपेश बघेल ने भावुक ट्वीट कर अपनी दुख जाहिर की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में युवक ने आत्महत्या की:रिंगनी में पंखे से लटककर दी जान, गंभीर बीमारी से था परेशान

April 30, 2026

CG Board Toppers Story | YouTube-ChatGPT Success Secrets

April 30, 2026

रायपुर में कमल प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग:11 बजे धुंआ दिखने की सूचना पर पहुंची पुलिस, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका; फायर ब्रिगेड की टीम जुटी आग बुझाने में

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069264
Views Today : 77
Views Last 7 days : 931
Views Last 30 days : 4036
Total views : 90265
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.