Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tight police security in Gaurela-Pendra-Marwahi on New Year 2026 | नव वर्ष 2026 पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिस की कड़ी सुरक्षा: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक – Gaurela News
Breaking News

Tight police security in Gaurela-Pendra-Marwahi on New Year 2026 | नव वर्ष 2026 पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिस की कड़ी सुरक्षा: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक – Gaurela News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1de4d52f fdf0 4d1a 9ca8 2a3c8f36cb78 1767090788013
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नए साल के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों, पर्यटन क्षेत्रों और सार्वजनिक स्था

.

पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक नव वर्ष का उत्सव सुरक्षित, संयमित और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉट और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त और निगरानी करेंगी। सतत पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गई है।

e4d41f82 34d9 4dfe 9df6 9235b31ba45c 1767090767090

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

शराब पीकर वाहन चलाने, अत्यधिक तेज आवाज में डीजे/साउंड बजाने, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील आचरण करने या किसी भी प्रकार की कानून-विरुद्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस बल द्वारा यातायात नियमों का पालन, नशे में वाहन चलाने की रोकथाम, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण और महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चलती हुई गाड़ियों की औचक जांच के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

एसपी की अपील- सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं नया साल

जिला पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर नव वर्ष का आनंद लें और कानून तथा व्यवस्था का सम्मान करें।

किसी भी आपात स्थिति, उपद्रव या हुड़दंग की सूचना के लिए नागरिक पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं, जिस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076696
Views Today : 652
Views Last 7 days : 4062
Views Last 30 days : 11867
Total views : 106867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.