Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tiger seen in ATR of Bilaspur, VIDEO | बिलासपुर के ATR में दिखा बाघ, VIDEO: रायपुर के पर्यटक ने मोबाइल पर बनाया वीडियो, बाघ देखकर घबराए फिर खुशी से झूमे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Tiger seen in ATR of Bilaspur, VIDEO | बिलासपुर के ATR में दिखा बाघ, VIDEO: रायपुर के पर्यटक ने मोबाइल पर बनाया वीडियो, बाघ देखकर घबराए फिर खुशी से झूमे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 41 1767089321
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR) में पर्यटकों को सोमवार बाघ नजर आया है। रायपुर के पर्यटक हरिशंकर समीर अपने परिवार के साथ ATR घूमने के लिए आए थे। उन्होंने दूसरी पाली में शिवतराई से जिप्सी बुकिंग कराई और कोर एरिया में भ्रमण पर निकल गए। इसी

.

बाघ देखकर पर्यटक और परिवार के लोग पहले घबरा गए, जिसके बाद उन्होंने खुशी से झूमते हुए मोबाइल निकालकर बाघ का वीडियो बनाया। सामान्य तौर पर अचानकमार टाइगर रिजर्व में घूमने आए पर्यटकों को बाघ नजर नहीं आता। आए दन ATR की किरकिरी होती रही है। पर्यटकों को हमेशा यह शिकायत रहती है कि, ATR बाघ संरक्षित क्षेत्र है। इसके बाद भी, जब भी जाओ, बाघ दिखाई नहीं देता।

बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR) में पर्यटकों को सोमवार बाघ नजर आया है।

बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR) में पर्यटकों को सोमवार बाघ नजर आया है।

बाघ देखकर रोमांच से भर गया परिवार

अचानकमार टाइगर रिजर्व में सोमवार को बाघ देखकर पर्यटकों को रोमांच का अनुभव हुआ। पर्यटकों की नजर जैसे ही बाघ पर पड़ी पहले वो घबरा गए। उन्होंने वाहन चालक जीवन लाल को जिप्सी रोकने के लिए बोला। फिर खुशी से झूम उठे और बाघ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान गाइड ने उन्हें जिप्सी से उतरने के लिए मना किया।

गाइड और ड्राइवर ने प्रबंधन को दी जानकारी

पर्यटकों ने अचानकमार के किस हिस्से में बाघ देखा। प्रबंधन को इसकी जानकारी है। उन्हें यह मालूम है कि उस बाघ का नाम क्या है। लेकिन, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने लोकेशन की जानकारी गोपनीय रखा है।

वहीं, पर्यटकों से भी अपील की है कि वह जगह का नाम सार्वजनिक न करें। जिस पर्यटकों को बाघ नजर आया, प्रबंधन ने उनका नाम और मोबाइल नंबर भी एंट्री किया है। वहीं, वाहन चालक जीवन लाल साकत और टूरिस्ट गाइड कुशाल टिलवानी ने इसकी जानकारी ATR प्रबंधन को दी है।

अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR)

अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR)

प्रबंधन का दावा, ATR में है 10 से 11 बाघ

ATR प्रबंधन के रिकार्ड में 10 से 11 बाघ हैं। फोर फेस मॉनिटरिंग के दौरान दल को इनके पद चिन्ह भी मिले हैं। साथ ही ट्रैप कैमरे भी उनकी तस्वीर कैद हुई है। कुछ शावक भी हैं, जिनकी संख्या प्रबंधन ने अब तक उजागर नहीं किया है।

प्रबंधन का दावा है कि आने वाले दिनों में अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ हर दिन पर्यटकों को नजर आएगा। प्रबंधन कुनबा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके लिए पेट्रोलिंग टीम भी बनाई गई है, जो केवल बाघों की मॉनिटरिंग करती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076543
Views Today : 431
Views Last 7 days : 3841
Views Last 30 days : 11646
Total views : 106646
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.