गौरेला के मधुबन कॉलोनी सारबहरा में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पन्ना लाल पंत के साथ ठगी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात ठगों ने खुद को फेरीवाला बताकर उनके घर से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
.
जानकारी के अनुसार, दोनों ठग कांसा-पीतल के बर्तन साफ करने का पाउडर बेचते हुए बुजुर्ग पंत के घर पहुंचे थे। उन्होंने पंत को बताया कि वे सोने-चांदी के गहने भी चमकाते हैं।

ठगों ने जेवर साफ करने के नाम पर सोने के गहने लेकर भागे
इस झांसे में आकर, पंत ने अपनी एक अंगूठी, मंगलसूत्र और कंगन सहित सोने के गहने उन्हें चमकाने के लिए दे दिए। ठगों ने बुजुर्ग से गरम पानी लाने को कहा। जैसे ही पंत घर के अंदर गए, दोनों ठग मोटरसाइकिल पर सवार होकर गहनों के साथ मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद, पीड़ित पन्ना लाल पंत ने गौरेला थाने में मामले की सूचना दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया ठगी का अपराध मानते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
<
