नाबालिग दोस्त ने चलाया सर्जिकल ब्लेड।
बिलासपुर में चाकूबाजी, गैंगवार जैसी घटनाएं नहीं थम रही है। एक बार फिर बाइक सवार 6-7 बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं, सोमवार की रात एक नशेड़ी ने सर्जिकल ब्लेड से युवक का गला काट दिया। इस हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्प
.
चाकूबाजी की घटना अशोक नगर स्थित आरके पेट्रोल पंप के पास की है। चांटीडीह के रामायण चौक निवासी मोनू दुबे पिता बबलू दुबे और उसका दोस्त अक्षत यादव (24) पिता इतवारी यादव रात करीब 10.30 बजे सिगरेट पीने के लिए निकले थे। दोनों आरके पेट्रोल पंप चौक के पास पहुंच थे। उसी समय बाइक सवार 6-7 युवक आए। इस दौरान युवकों ने गाली-गलौज किया, जिसके बाद अक्षत को खींच कर ले गए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चोर कहने पर दोस्तों के बीच हुआ विवाद।
बचाने गए दोस्त को भी मारा चाकू इस दौरान मोनू दुबे ने बीच-बचाव किया, तब हमलावरों ने उसके ऊपर भी चाकू से वार कर दिया। जिससे दोनों खून से लथपथ होकर घायल हो गए। इस हमले के बाद हमलावर बदमाश भाग निकले। हमले में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हमलावरों पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने हमलावर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घायल युवकों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बदमाशों ने चाकू से दो युवकों पर किया हमला।
मामूली विवाद पर चलाया सर्जिकल ब्लेड इधर, सोमवार की रात सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त युवक के गले पर सर्जिकल ब्लेड से वार कर दिया। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि तिफरा में सोमवार को एक नाबालिग अपने दोस्त यशवंत उर्फ बाला (19) पिता मनहरण दास के साथ निकला था। दोनों आपस में दोस्त हैं। इस दौरान दोनों ने एक साथ शराब पी, जिसके बाद घूमते हुए आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।
चोर कहने पर मारा सर्जिकल ब्लेड इस दौरान यशवंत ने नाबालिग दोस्त को “चोर” कह दिया, जिससे नाराज होकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया। फिर हाथापाई करते हुए अपने पास रखे सर्जिकल ब्लेड से यशवंत के गले और हाथ पर वार कर दिया। इस हमले में घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले ली है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
<
