![]()
SDM ने तीन राशन दुकानों को किया सस्पेंड।
बिलासपुर जिले में उचित मूल्य दुकान संचालकों की मनमानी केक चलते एसडीएम ने तीन राशन दुकानों को सस्पेंड कर दिया है। जिन दुकानों को निलंबित किया गया है, वहां न तो समय पर राशन का वितरण किया गया और न ही उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी कराया गया। दुकानों ने मार्कफेड
.
दरअसल, तखतपुर एसडीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी उचित मूल्य दुकान संचालकों की मनमानी चल रही है। उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी नहीं कराने के कारण उनके कार्ड पर राशन नहीं दिया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने राशन दुकानों की जांच के निर्देश दिए।
कोटा क्षेत्र की दो राशन दुकान सस्पेंड जांच के दौरान पता चला कि कोटा क्षेत्र के ग्राम पुडू में संचालित उचित मूल्य दुकान में राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी नहीं किया गया। वहीं अक्टूबर की डीडी भी जमा नहीं की गई और बारदाना भी नहीं दिया गया। वहीं, मिट्ठू नवागांव के दुकान में 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया और कार्डधारी सदस्यों का केवाईसी नहीं किए जाने के कारण निलंबित किया गया।
तखतपुर के जरौंधा में कार्रवाई इसी तरह तखतपुर एसडीएम ने जरौंधा में संचालित राशन दुकान को सस्पेंड किया। जांच में पता चला कि यहां 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण शुरू नहीं हुआ था और ई-केवाईसी नहीं की गई। न दुकानों ने मार्कफेड को पीडीएस बारदाना नहीं दिया और डीडी भी जमा नहीं कराई। अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की है।
<
