छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें से एक हादसा सोमवार शाम लवन थाना क्षेत्र के लच्छनपुर-ठेलकी मार्ग पर हुआ, जहां ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो स्कूल
.
इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय भावेश पटेल और 17 वर्षीय युवराज के रूप में हुई है। दोनों कोनारी गांव के निवासी थे और एक ही निजी स्कूल में पढ़ते थे।
तीसरे घायल युवक धनेंद्र साहू (17 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पहले पलारी अस्पताल और फिर बलौदाबाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोस्त के घर से लौटते वक्त हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों दोस्त लक्ष्मनपुर गांव में अपने एक दोस्त के घर कॉपी छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
आरोप है कि वर्मा ट्रांसपोर्ट के ट्रक का चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लवन पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा।

पलारी थाना क्षेत्र: रात के हादसे में एक की मौत
दूसरी घटना पलारी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे हुई। पत्थरचुवा और घसियाभांठा के बीच मुख्य मार्ग पर बालाराम जांगड़े (उम्र 55 वर्ष) की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बालाराम जांगड़े ग्राम अमलीडीह के रहने वाले थे और बरडीह से अपने गांव लौट रहे थे। थाना पलारी के प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि “रात में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।” अभी तक इस हादसे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
वही इस संबध में थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि घटना की जांच कर रहे है मामला दर्ज हो गया है पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
<
