जशपुरनगर: गौ तस्करों के विरूद्व कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 11 गौ वंशजों को संरक्षित किया है। पकड़े गए तस्करों में से दो आरोपित पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले के रहवासी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गम्हरिया में गौ तस्कर पिकप में भर कर गौ वंशजों को झारखंड ले जाने की तैयारी में लगे हुए है। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा। छापा के दौरान पुलिस को एक पिकप में दो लोग बैठे हुए नजर आए। घेराबंदी करके जब पुलिस ने पिकप की तलाशी ली तो प्लास्टिक के अंदर से तीन मवेशी मिले। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाना ले आई। यहां तस्करों की पहचान पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले का रहवासी अयान अहमद 21 वर्ष और इमरान मोहम्मद 23 के रूप में हुई। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे गम्हरिया के एक मवेशी पालक से गौवंशजों को खरीद कर झारखंड ले जा रहे थे। दूसरी कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने गम्हरिया के धान मंडी के पास एक पिकप की घेराबंदी कर 8 नग गौ वंशजों को संरक्षित किया है। इस पिकप में सवार आरोपितों की पहचान झारखंड के गुमला निवासी सरवर खान 27 वर्ष और जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के सांईटांगरटोली निवासी सरफू खान 22 वर्ष के रूप में हुई। दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरूद्व कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धरा 4,6,10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (1),(क),(घ) के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं,पिकप व गौ वंशजों को जब्त कर लिया है।
‘गौ तस्करी के विरूद्व आपरेश शंखनाद के अंर्तग्त लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई में चार तस्करों को पकड़ा गया है। अभियान निरंतर जारी रहेगा।’’
शशि मोहन सिंह,एसएसपी,जशपुर।
