Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » They are charging Rs 10 for two-wheelers and Rs 20 for car parking. | पार्किंग में लूट…: दोपहिया वाहनों का 10 रुपए और कार पार्क करने का 20 रुपए ले रहे – Raipur News
Breaking News

They are charging Rs 10 for two-wheelers and Rs 20 for car parking. | पार्किंग में लूट…: दोपहिया वाहनों का 10 रुपए और कार पार्क करने का 20 रुपए ले रहे – Raipur News

By adminDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 8 1 1765139877
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 8 1 1765139877

अंबेडकर, जिला व कालीबाड़ी सरकारी अस्पताल में ओपीडी में किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। साथ ही ओपीडी में इमरजेंसी इलाज भी पूरी तरह फ्री है, पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीजों पर पार्किंग शुल्क का बोझ डाल दिया जाता है।

.

दोपहिया पर आने वालों से 10 रुपए और कार वालों से 20 रुपए तक लिया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब मरीजों के लिए यह रकम भी भारी पड़ती है। कई सामाजिक संगठनों ने इसे अनुचित वसूली बताते हुए सरकारी अस्पतालों में पार्किंग पूरी तरह निशुल्क करने की मांग उठाई है।

दरअसल, सरकारी अस्पतालों में बाहर से पहुंचने वाले लोगों से बदतमीजी भी की जाती है। कई बार तय शुल्क से ज्यादा पैसा वसूल लिया जाता है। अगर वाहन 24 से 48 घंटे तक खड़ा रहा तो 100-200 रुपए तक मांगे जाते हैं, जबकि नियम साफ कहता है कि सरकारी अस्पताल में 24 घंटे की पार्किंग सिर्फ 10 रुपए है।

डीकेएस में 10 रुपए लग रहा ओपीडी शुल्क : दूसरी ओर, सुपर स्पेशियालिटी डीकेएस में मरीजों से ओपीडी फीस के नाम पर 10 रुपए की वसूली की जा रही है। लोगों का कहना है कि जब अंबेडकर में ओपीडी में फ्री है तो फिर डीकेएस अस्पताल में फीस क्यों ली जा रही है।

मांग: चौराहों में पार्किंग फ्री, तो फिर अस्पतालों की क्यों नहीं?

शहर के कई सामाजिक संगठन, मददगार संस्थाओं का कहना है किजब कलेक्टोरेट और जल्द ही जयस्तंभ चौक की पार्किंग फ्री की जा सकती है, तो फिर अस्पताल जैसे भीड़भाड़ और जरूरतमंद जगहों पर पार्किंग शुल्क क्यों? अंबेडकर, डीकेएस, कालीबाड़ी और जिला अस्पताल में रोजाना 5,000 से ज्यादा लोग आते-जाते हैं।

पार्किंग इसलिए दी जाती है ताकि वाहनों की व्यवस्था बनी रहे। लेकिन यदि शुल्क फ्री करने की मांग है तो प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है। किसी ठेकेदार द्वारा बदतमीजी या ज्यादा वसूली की शिकायत मिले तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। – मिथिलेश चौधरी, सीएमएचओ



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.