Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Theft in a closed house in Durg | दुर्ग में बंद मकान में चोरी: दशगात्र कार्यक्रम में गया था परिवार, दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर; ऑटो से भागा – durg-bhilai News
Breaking News

Theft in a closed house in Durg | दुर्ग में बंद मकान में चोरी: दशगात्र कार्यक्रम में गया था परिवार, दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर; ऑटो से भागा – durg-bhilai News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 30 at 234243 1761894929
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 30 at 234243 1761894929

दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी पुलिस ने कुछ घंटों में ही एक आदतन चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक वर्मा उर्फ जीतू को पुलिस ने शिवनाथ नदी के नीचे बने पुल से चोरी के माल और वाहन सहित पकड़ा। आरोपी के कब्जे से कुल 3 लाख रुपए का सामान जब्त

.

जानकारी के मुताबिक, परिवार दशगात्र कार्यक्रम में गया था। तभी दीवार फांदकर चोर अंदर घुसा था। लोगों ने देखा तो चोरी का सामान लेकर ऑटो में भाग गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी वाले दिन वह अपने साथ रॉड भी रखा था।

पाटन में दशगात्र कार्यक्रम में गया हुआ था परिवार

जानकारी के अनुसार ग्राम महमरा के रहने वाले पीड़ित विक्की सेन (27 साल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 23 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ दशगात्र कार्यक्रम में पाटन गया हुआ था।

जब वह 29 अक्टूबर की रात वापस लौटा, तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और पेटी में रखे 1,000 रुपए नगद और एक मोबाइल फोन कीमत 1,500 रुपए चोरी हो गए हैं।

रात में गश्त के दौरान मिला चोर

चौकी अंजोरा में मामला दर्ज कर जांच की गई। पुलिस ने तुरंत मुखबिर लगाकर आरोपी की तलाश शुरू की। रात में गश्त के दौरान पुलिस टीम को पप्पू होटल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई।

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक वर्मा उर्फ जीतू (27 साल) बताया, जो रायपुर का रहने वाला है। वह दुर्ग में शांति नगर देवांगन के मकान में किराये पर रह रहा था।

दीवार फांद कर घुसा था अंदर

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने विक्की सेन के घर की दीवार फांदकर अंदर घुसकर ताला तोड़ा और नगदी व मोबाइल चोरी किया। जब मोहल्ले के लोगों की आवाजें आईं, तो वह अपने ऑटो (CG 04 QY 2166) से भाग गया।

पकड़े जाने के डर से उसने वाहन को शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे छिपा दिया था, जहां उसने चोरी का मोबाइल, नगदी रकम और ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वाहन, मोबाइल फोन, नगदी रकम व रॉड जब्त कर ली।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले थाना पुलगांव में चोरी के दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और एक आदतन चोर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में सुशासन शिविर, 400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र:धर्माराम शिविर में 19 विभागों के लगे स्टॉल, 10 पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण, रखीं समस्याएं

May 30, 2026

PWD कर्मचारी 70 लाख के जेवर लेकर फरार:धमतरी में 40 साल पुराने कारोबारी रिश्ते का उठाया फायदा, सर्राफा व्यापारी से धोखाधड़ी,पुलिस तलाश में जुटी

May 30, 2026

कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की कार्रवाई:आदतन बदमाश मनिया को 6 जिलों से किया गया बाहर

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072524
Views Today : 265
Views Last 7 days : 1754
Views Last 30 days : 5508
Total views : 95696
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.