Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Theft at teacher’s house in Chhattisgarh’s Raigarh district revealed | रायगढ़ में शिक्षिका के घर हुए चोरी का खुलासा: चोरों ने जेवरात समेत 6.51 लाख की चोरी को दिया था अंजाम, 3 चोर पकड़े गए – Raigarh News
Breaking News

Theft at teacher’s house in Chhattisgarh’s Raigarh district revealed | रायगढ़ में शिक्षिका के घर हुए चोरी का खुलासा: चोरों ने जेवरात समेत 6.51 लाख की चोरी को दिया था अंजाम, 3 चोर पकड़े गए – Raigarh News

By adminOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chori shikshika 1 1760887429
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आरोपियों ने रैकी करने के बाद लाखों की चोरी को अंजाम दिया था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक शिक्षिका के सूने घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों की चोरी हो गई थी। इस मामले मंे पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से जेवरात समेत चोरी के सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक गोल्डन नेस्ट काॅलोनी में रहने वाली स्वाति खलखो ने 10 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अक्टूबर को घर में ताला लगाकर वह तमनार स्कूल ड्यूटी पर गई थी।

10 अक्टूबर की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मकान का दरवाजा और गेट खुले हैं। जब वह घर लौटीं तो देखा कि बरामदे में खड़ी चार पहिया गाड़ी हुंडई स्पोर्ट गायब थी और घर से रसोई गैस सिलेंडर, अलमारी में रखा सोने का झुमका, अंगूठी व चांदी का पायल चोरी हो गया था।

रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। जहां पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ में जूटमिल निवासी सोनम खान नामक युवक का पता चला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया

चोरी करने से पहले रैकी की सोनम ने अपने दो साथियों प्रेम नगर निवासी अमीर उल्ला उर्फ छोटू और दुर्ग जिला के फरीदनगर सुपेला निवासी अदनान अली के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

उसने बताया कि चोरी से पहले उसने अपने परिचित की कार रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने लेकर इलाके की रैकी की थी और अपनी एक्टिवा से साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

चोरी की कार समेत अन्य सामान जब्त सोनम खान और अमीर उल्ला एसी रिपेयरिंग का काम करते थे जबकि अदनान अली ड्रायवर है। सोनम खान के बयान पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, बिना नम्बर की एक्टिवा स्कूटी, मिरर ब्लैक रंग का वन प्लस मोबाइल और चोरी की गई हुंडई कार गैस सिलेण्डर जब्त की है।

आरोपियों को जेल भेजा गया वहीं पुलिस ने आरोपी अदनान अली से सोने चांदी के जेवरात बरामद किया। पुलिस ने चोरी की कुल 6 लाख 51 हजार 800 रुपए की बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074715
Views Today : 149
Views Last 7 days : 5637
Views Last 30 days : 9793
Total views : 102786
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.