Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Theft accused revealed during interrogation | चोरी के आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा: 2 टन एल्युमिनियम वायर चोरी करने से पहले निर्माणाधिन मकान से 192 सेंट्रिंग प्लेट की भी की चोरी, जिसने खरीदा उस पर भी मामला दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

Theft accused revealed during interrogation | चोरी के आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा: 2 टन एल्युमिनियम वायर चोरी करने से पहले निर्माणाधिन मकान से 192 सेंट्रिंग प्लेट की भी की चोरी, जिसने खरीदा उस पर भी मामला दर्ज – durg-bhilai News

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 13 at 71836 pm 1760419090
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 13 at 71836 pm 1760419090

2 टन एल्युमिनियम वायर चोरी के बड़े मामले में पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में चोरी के बड़े-बड़े मामले का खुलासा कर रहे हैं। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने एक दिन पहले पांच आरोपी को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने ही धमधा में निर

.

धमधा से चोरी, जामुल में बेचा धमधा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी निलेश कुमार दास (30 वर्ष, निवासी शारदा पारा छावनी), राजकुमार नगपुरे (41 वर्ष, निवासी शारदा पारा छावनी) और विजय बंडाकर (40 वर्ष, निवासी श्याम नगर छावनी) से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन्होंने 6 अक्टूबर की रात धमधा थाना क्षेत्र के संजय डोगरे के निर्माणाधीन मकान से 192 नग सेंट्रिंग सेट चोरी किए थे। चोरी की गई सेंट्रिंग प्लेट को इन लोगों ने इस्लामुद्दीन निवासी जामुल को बेच दिया था।

चोरी का सामान खरीदने वाले पर भी मामला दर्ज चोरों के द्वारा इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर भी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जामुल निवासी इस्लामुद्दीन से 192 नग सेंट्रिंग प्लेट कीमत 65 हजार रुपए जब्त की और उसके खिलाफ थाना धमधा में अपराध क्रमांक 166/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

केबल कंपनी के गोदाम से की थी चोरी पकड़े गए आरोपियों ने 6 अक्टूबर की रात मुरमुंडा से आमेटी रोड स्थित राजपूताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम से 2000 किलोग्राम एल्युमिनियम पावर वायर चोरी किया था। कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 305, 317(2), 111 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच के दौरान संदेहियों की तलाश कर इन्हीं आरोपियों को पकड़ा था। इस गिरोह से उस समय पुलिस ने एक बोलेरो वाहन, एक ई-रिक्शा और 4 मोबाइल फोन समेत लगभग 10 लाख रुपए का माल जब्त किया था। आरोपियों में विनोद गुप्ता (53 वर्ष, नयापारा दुर्ग) और खिलेश्वरी मांडले (40 वर्ष, जेवरा सिरसा) भी शामिल थे।

जेल भेजे जा चुके हैं आरोपी नंदिनी नगर पुलिस ने इस प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड लेकर आरोपियों निलेश कुमार दास, राजकुमार नगपुरे, विजय चंद्राकर, विनोद गुप्ता और खिलेश्वरी मांडले को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया था। अब धमधा थाना क्षेत्र में हुई नई चोरी में इन्हीं आरोपियों की संलिप्तता उजागर होने से पुलिस ने इनसे पुनः पूछताछ की और एक और चोरी का मामला सुलझा लिया।

लगातार बढ़ रही निर्माण सामग्री चोरी की घटनाएं शहर और आसपास के इलाकों में निर्माण स्थलों से लोहे, एल्युमिनियम और सेंट्रिंग सामग्री की चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों में सक्रिय था और निर्माण स्थलों पर रात के समय चोरी कर माल कबाड़ियों को बेच देता था। पुलिस ने अब इनके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073845
Views Today : 308
Views Last 7 days : 1196
Views Last 30 days : 6058
Total views : 97620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.