छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक महिला अपनी मन्नत पूरी होने पर दंडवत प्रणाम करते हुए रुद्रेश्वर महादेव मंदिर जा रही है। धमतरी जिले के बेलतरा गांव की रेणुका ध्रुव, जो शहर के दानी टोला वार्ड में किराए के मकान में रहती हैं, शीतला मंदिर से अपनी 7 किलोमीटर की या
.
रेणुका अपने हाथों में दो नारियल लिए हुए हैं और धूप-छांव की परवाह किए बिना सड़क पर दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्हें इस तरह यात्रा करते देख लोग उनकी श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं और उनकी सफल यात्रा की कामना कर रहे हैं।

मन्नत पूरी होने पर शुरू की मंदिर की यात्रा
रेणुका ध्रुव ने बताया कि वह श्रद्धापूर्वक रुद्रेश्वर महादेव मंदिर जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान ने सपने में आकर उन्हें अपनी शरण में आने को कहा था, जिसे वह पूरा कर रही हैं। महिला ने यह भी बताया कि भगवान की कृपा से उनका परिवार फिर से एक हो गया है और अब उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।

रेणुका के पति कन्हैया ने बताया कि उनकी पत्नी रुद्रेश्वर महादेव जा रही हैं, क्योंकि उनकी मन्नत पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि करीब 4-5 साल पहले पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई थी, जिसके कारण उनकी पत्नी अलग रहती थी। अब वे फिर से एक साथ रह रहे हैं।
कन्हैया ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी शुरू से ही पूजा-अर्चना में अधिक विश्वास रखती हैं और उन्होंने परिवार के एक होने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने इस तरह श्रद्धा के साथ रुद्रेश्वर महादेव मंदिर जाने का संकल्प लिया था।
<
