छत्तीसगढ़ के धमतरी में डूबान प्रभावित परिवारों के बेरोजगार युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कई घंटों तक धरना दिया। उनकी मुख्य मांग डूबान प्रभावित 5 परिवारों के सदस्यों को रोजगार देना है। य
.
यह प्रदर्शन डूबान संघर्ष युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षित युवक-युवतियों ने नौकरी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी की। संघ का कहना है कि गंगरेल, सोंढूर, दुधावा और मॉडमसिल्ली बांध के डूबान प्रभावित परिवार के पढ़े-लिखे युवा सालों से नौकरी की मांग कर रहे हैं।

जल संसाधन विभाग के पदों पर भर्ती की मांग
उनकी मांग है कि धमतरी जिले में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों पर उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति की जाए। संघ ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन उनकी मांगों को अनसुना कर उन्हें गुमराह कर रहा है, जिससे उनमें काफी नाराजगी है।
आंदोलन की चेतावनी
इसी नाराजगी के चलते एक बार फिर यह रैली और प्रदर्शन किया गया। संघ ने जल संसाधन विभाग में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

<
