Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The tusker reaches the forest of Jamgaon, Raigarh, Chhattisgarh | रायगढ़ में जामगांव के जंगल में पहुंचा दंतैल: ओड़िसा के तालाब में गिरने से किया गया था रेस्क्यू, मादा हाथी और शावक ने जमकर चिंघाड़ लगाई – Raigarh News
Breaking News

The tusker reaches the forest of Jamgaon, Raigarh, Chhattisgarh | रायगढ़ में जामगांव के जंगल में पहुंचा दंतैल: ओड़िसा के तालाब में गिरने से किया गया था रेस्क्यू, मादा हाथी और शावक ने जमकर चिंघाड़ लगाई – Raigarh News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
haathi jaamg 1765866001
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हाथी को सुबह कुकुर्दा और महापल्ली के बीच में रोड क्रास करते देखा गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में भटकते हुए एक दंतैल हाथी जामगांव के जंगल में पहुंच गया है। उससे पहले कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास एक मादा व शावक को देखा गया था। वन अमला को जानकारी मिलने के बाद लगातार उसके लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। मामला रायगढ़ वन परिक्षे

.

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को एक हाथी टारपाली, पतरापाली, कारीछापर, कुकुर्दा होते हुए ओड़िसा के जंगल में पहुंच गया।

जिसकी जानकारी मिलने के बाद वन अमला उस पर निगरानी कर रहा था, लेकिन सोमवार को ओड़िसा में जाकर हाथी किसी तालाब में गिर गया।

जिसका रेस्क्यू ओड़िसा वन अमला के द्वारा किया गया। उसी दिन एक मादा व शावक कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए। जहां उनके द्वारा काफी चिंघाड़ लगाई गई।

जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो ग्रामीणों के बीच डर का माहौल हो गया, लेकिन मादा हाथी व शावक वापस ओड़िसा के धनुबांस के जंगल में लौट गए और शाम ढलने के बाद दंतैल हाथी ओड़िसा से वापस कुकुर्दा के रास्ते से जामगांव सर्किल में वापस आ गया।

बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 4-5 बजे कुकुर्दा और महापल्ली के बीच उसने क्रास किया, जिसे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने देखा। बताया जा रहा है कि अभी हाथी की मौजूदगी जामगांव जंगल में है।

हाथी के लोकेशन को ट्रैस करती वन अमला की टीम

हाथी के लोकेशन को ट्रैस करती वन अमला की टीम

नुकसान नहीं, पर ग्रामीणों में भय जामगांव सर्किल के महापल्ली क्षेत्र हाथियों की मौजूदगी नहीं होती है। ऐसे में जिला मुख्यालय से महज 10-15 किमी दूरी में जब हाथी आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उनके बीच भय का माहौल निर्मित हो गया। हांलाकि हाथी ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है।

गांव में मुनादी कराने के बाद ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना किया गया

गांव में मुनादी कराने के बाद ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना किया गया

लगातार कर रहे ट्रैकिंग जामगांव सर्किल प्रभारी एमएस बरिया ने बताया कि हाथी का ट्रैकिंग करने पर जानकारी मिला कि अभी वह कुकुर्दा व महापल्ली के बीच जंगल में है।

लगातार उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। आसपास गांव में सुरक्षा के लिहाज से मुनादी कराई गई है और लोगों को समझाईश दी जा रही है कि जंगल की ओर न जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हैंडबॉल: सरस्वती कॉलेज बना चैंपियन मेजबान एनईएस कॉलेज उपविजेता रहा

January 21, 2026

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056046
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1962
Views Last 30 days : 6957
Total views : 72316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.