Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The tusker elephant reached the city late at night in Dhamtari. | धमतरी में देर रात शहर पहुंचा दंतेल हाथी: ग्रामीण इलाके की ओर बढ़ा हाथी, 10 से ज्यादा गांव अलर्ट पर, निगरानी में जुटा वन अमला – Dhamtari News
Breaking News

The tusker elephant reached the city late at night in Dhamtari. | धमतरी में देर रात शहर पहुंचा दंतेल हाथी: ग्रामीण इलाके की ओर बढ़ा हाथी, 10 से ज्यादा गांव अलर्ट पर, निगरानी में जुटा वन अमला – Dhamtari News

By adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1 1759838645
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में सोमवार देर रात एक दंतेल हाथी घुस आया, जिससे शहरवासियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। फिलहाल, हाथी शहर से दूर ग्रामीण इलाकों की ओर चला गया है।

.

शहर में प्रवेश करने से पहले, मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर रुद्री के पास एक व्यक्ति का सामना हाथी से हुआ। लोगों की आवाज सुनकर व्यक्ति बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह कॉलोनियों में घुस गया। यह एसपी और कलेक्टर बंगले के पीछे से होते हुए शहर में पहुंचा।

यह दंतेल हाथी पिछले करीब 25 दिनों से धमतरी जिले के गंगरेल बांध इलाके में विचरण कर रहा था। नवरात्र के दौरान भी श्रद्धालु इसके विचरण के बीच दर्शन करते रहे थे। सोमवार देर रात यह हाथी रुद्री इलाके में पहुंचा और फिर शहर की ओर बढ़ गया।

comp 12 1 1759838607

हाथी के शहर में पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए। लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ लापरवाही भी देखी गई। इस दौरान पुलिस, नगर निगम और वन विभाग की टीमें लगातार लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दे रही थी।

शहर में घुसते ही हाथी ने मचाई हलचल

बालाजी कॉलोनी से होते हुए हाथी महिमा सागर वार्ड, कारगिल चौक, दानी टोला और सिहावा रोड होते हुए खेतों के रास्ते मुख्य नहर की ओर निकल गया। देर रात हाथी शहर से बाहर निकलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वर्तमान में हाथी शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर विचरण कर रहा है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

comp 13 1 1759838616

अब सिंगपुर रेंज में कर रहा विचरण, कई गांवों में अलर्ट

फिलहाल हाथी मगरलोड के सिंगपुर रेंज में विचरण कर रहा है। मंगलवार को यह पाहँदा गांव की ओर बढ़ा जो सिंगपुर क्षेत्र में आता है। वन विभाग ने एहतियातन 10 से 15 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। डीएफओ सहित वन विभाग और पुलिस की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों को हाथी से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

19197878 e2f6 4942 8db6 d1c3e97e6f87 1759832888224



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

June 4, 2026

रायगढ़ में 22.63 लाख की धोखाधड़ी:पति को पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 3 लोगों ने ठगा, पति की शिकायत पर FIR दर्ज

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072838
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1365
Views Last 30 days : 5721
Total views : 96365
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.