Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The tusker elephant joined the herd and reached Sakti Range | दंतैल हाथी झुंड में शामिल होकर सक्ती रेंज पहुंचा: कटघोरा में 52 और कोरबा वन मंडल में 11 हाथी सक्रिय – Korba News
Breaking News

The tusker elephant joined the herd and reached Sakti Range | दंतैल हाथी झुंड में शामिल होकर सक्ती रेंज पहुंचा: कटघोरा में 52 और कोरबा वन मंडल में 11 हाथी सक्रिय – Korba News

By adminDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a7a85257 4bba 41a8 b0a3 2d472f3ef923 1766728580784
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा वन मंडल के करतला रेंज पहुंचा एक दंतैल हाथी अब तीन हाथियों के झुंड में शामिल हो गया है। यह झुंड सक्ती रेंज की ओर बढ़ गया है। वहीं, कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में घूम रहा एक अन्य दंतैल हाथी गांवों में घुसकर मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे

.

यह दंतैल हाथी कटघोरा और कोरबा में लगातार तीन दिनों में तीन ग्रामीणों की मौत का कारण बनने के बाद करतला रेंज पहुंचा था। पिछले तीन दिनों से यह बड़मार क्षेत्र में झुंड में शामिल होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अन्य हाथी उसे भगा रहे थे। अब यह झुंड का हिस्सा बन गया है।

63d05844 3997 4936 ae80 699e665275f8 1766728612974

अलग-अलग क्षेत्रों में हाथी सक्रिय

कोरबा वन मंडल में अब 11 हाथी बचे हैं। इनमें से कुदमुरा रेंज के ग्राम गुरमा में एक मादा हाथी अपने बच्चों के साथ घूम रही है। करतला रेंज के चिकनीपाली जंगल में 8 हाथी मौजूद हैं, जबकि केराकछार क्षेत्र में एक दंतैल हाथी सक्रिय है।

ग्राम संदरी सेंद्रीपाली में इस दंतैल हाथी ने गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है और एक बाउंड्रीवॉल भी तोड़ दी है। हाथी की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग की टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं और गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

def7fb4e 16f9 4b37 9917 692215f6ef92 1766728612973

मूवमेंट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क कर रहा विभाग

कटघोरा वन मंडल में 53 से अधिक हाथी हैं। यहां अकेला घूम रहे एक दंतैल हाथी ने ग्राम अमाटिकरा के मोहल्ले में त्रिभुवन रावत के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। त्रिभुवन रावत अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में छिपकर रहे। इससे पहले भी इस हाथी ने फुलसर और कोरबी में मकानों को नुकसान पहुंचाया था।

कोरबा के एसडीओ एस.के. सोनी ने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है और उनके मूवमेंट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के आने के बाद से उन्हें रातभर जागना पड़ रहा है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में लौट जाते हैं।

वन विभाग की टीम हाथी प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे गश्त कर रही है और हाथियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को हाथियों के पास जाने और गांव से जंगल की ओर जाने से भी रोका जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

20 की उम्र, 3 बच्चे और शादी का इंतजार:पहाड़ी कोरवाओं की ढुकू प्रथा, लिव-इन में रहते हैं कपल, कम उम्र में बन रहे मां-बाप

June 25, 2026

रिंग रोड-2 अंधेरे में डूबा…:464 स्ट्रीट लाइट बंद, 59 एक्सीडेंट में 10 की मौत; 24 घायल

June 25, 2026

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075503
Views Today : 416
Views Last 7 days : 2313
Views Last 30 days : 10275
Total views : 104883
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.