छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देश पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भेजा गया है। चिरैयाटांड मंडल के 40 बूथों में प्रचार अभियान तेज है। स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्
.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि बिहार में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार फिर से बनने जा रही है और नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी नीतियों की जनता सराहना कर रही है। बता दें कि सभी नेता और कार्यकर्ता 7 नवंबर को रायपुर लौटेंगे।

पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान के तहत छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नेतृत्व में खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सीआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर, खैरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, रायपुर जिला महामंत्री अमित मैसरी, भाजयुमो कार्यकर्ता मनीष पांडेय, अनमोल झा, सिद्धांत शर्मा और प्रखर मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं को मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है।

<
