![]()
मुंगेली | विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले में स्वायल हेल्थ व फर्टिलिटी योजना के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा (लोरमी) में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल
.
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मिट्टी संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्वों की कमी और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वरिष्ठ मृदा परीक्षण अधिकारी मनहरण कुर्रे ने मृदा दिवस का महत्व समझाते हुए कहा कि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए संरक्षण के प्रयास आवश्यक हैं। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली के वैज्ञानिक डॉ. एसके लहरे ने रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग, मृदा गुणवत्ता का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव और पोषक तत्व प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान की।
<
