राज्य में 9 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे। अभी 7 सरकारी नर्सिंग कॉलेज हैं। नए खुल जाने से इनकी संख्या 15 होगी साथ ही करीब 550 सीटें बढ़ेंगी। यानी इतनी छात्राओं को प्रवेश का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ अर्सा पहले नए कॉलेज खोलने की घ
.
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक कॉलेज के लिए 8 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति दी गई है। नए कॉलेज बैकुंठपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, धमतरी, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर अटल नगर में खोले जाएंगे। सरकारी कॉलेजों के लिए ज्यादातर ऐसे जिले चुने गए जहां आदिवासी छात्राओं को फायदा मिले और उन्हें प्रवेश लेने में दिक्कत न हो।
<
