Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The Prime Minister himself ordered a crown and wore it. (Video) | मुकुट-पहनाने की अनुमति नहीं, प्रधानमंत्री ने खुद मंगवाकर पहना VIDEO: रायपुर में रामनामी समाज से मिले PM; कहा- आप मुकुट लाए है तो पहन लेंगे – Chhattisgarh News
Breaking News

The Prime Minister himself ordered a crown and wore it. (Video) | मुकुट-पहनाने की अनुमति नहीं, प्रधानमंत्री ने खुद मंगवाकर पहना VIDEO: रायपुर में रामनामी समाज से मिले PM; कहा- आप मुकुट लाए है तो पहन लेंगे – Chhattisgarh News

By adminNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 152 1 1762071513
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सेतबाई रामनामी और गुलाराम रामनामी ने पीएम से मुलाकात की है।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रामनामी समाज के सदस्यों ने 1 नवंबर को रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जहां समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री को मोर मुकुट भेंट किया।

.

समाज के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को मोर मुकुट पहनाना चाहा, लेकिन सुरक्षा कारणों से मुकुट को मंच पर लाने की अनुमति नहीं मिली थी। यह जानने पर प्रधानमंत्री मोदी खुद आगे बढ़े और सुरक्षाकर्मियों से मोर मुकुट मंगवाकर उसे मंच पर ही अपने सिर पर धारण किया।

इसका पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। सदस्यों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में वे पीएम मोदी से मिले थे। तब उन्होंने वादा किया था कि दोबारा पीएम बनकर फिर आएंगे तो मोर मुकुट पहनाकर स्वागत किया जाएगा।

मंच पर पीएम ने मोर मुकुट पहना।

मंच पर पीएम ने मोर मुकुट पहना।

पीएम मोदी को रामनामी समाज ने राम नाम लिखा शॉल भी पहनाया।

पीएम मोदी को रामनामी समाज ने राम नाम लिखा शॉल भी पहनाया।

खुशी व्यक्त कर जताया आभार

रामनामी समाज के जिन सदस्यों के पीएम से मुलाकात की है वे बिलाईगढ़ विकासखंड के चंदलीडीह गांव के रहने वाले है। समाज के अध्यक्ष सेतबाई रामनामी और महासचिव गुलाराम रामनामी ने प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी व्यक्त की और उनका आभार जताया।

रामनामी समाज के सदस्यों ने अपनी खुशी जाहिर की है।

रामनामी समाज के सदस्यों ने अपनी खुशी जाहिर की है।

दोबारा प्रधानमंत्री बनकर आने का था वादा

गुलाराम रामनामी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान शक्ति जिले में प्रधानमंत्री के आगमन पर उनसे मुलाकात हुई थी। तब सेतबाई ने वादा किया था कि जब वे दोबारा प्रधानमंत्री बनकर छत्तीसगढ़ आएंगे, तो उनका मोर मुकुट पहनाकर स्वागत किया जाएगा।

गुलाराम रामनामी ने यह भी कहा कि उनके समाज की कई सौ सालों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की इच्छा थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह चाहत पूरी होने पर भी आभार व्यक्त किया।

यह मुलाकात रजत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर हुई। इस आत्मीय मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव…PM बोले-लाल झंडे की जगह लहरा रहा तिरंगा:कहा-कुछ लोग संविधान का दिखावा करते हैं; रेलवे स्टेशनों पर पहली बार बजा राज्य गीत

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नवा रायपुर में नई विधानसभा का शुभारंभ भी किया।

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नवा रायपुर में नई विधानसभा का शुभारंभ भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया। मोदी ने PM आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी। PM मोदी ने छत्तीसगढ़ी में भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहार। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को चूहामार दवा खिलाई:सिम्स में तीन दिन बाद होश आने पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026

दो युवक अवैध शराब बेचते गिरफ्तार:कोरबा में घूम-घूम कर फेरी लगाकर ब्लैक मार्केटिंग करते थे, 20 पाव जब्त

May 7, 2026

धमतरी में धान से भरा ट्रैक्टर पलटा:सड़क पर बिखरे धान, ड्राइवर और मजदूर बाल-बाल बचे, कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069699
Views Today : 2
Views Last 7 days : 555
Views Last 30 days : 3680
Total views : 90743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.