Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दो युवक अवैध शराब बेचते गिरफ्तार:कोरबा में घूम-घूम कर फेरी लगाकर ब्लैक मार्केटिंग करते थे, 20 पाव जब्त
Breaking News

दो युवक अवैध शराब बेचते गिरफ्तार:कोरबा में घूम-घूम कर फेरी लगाकर ब्लैक मार्केटिंग करते थे, 20 पाव जब्त

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4739d743 f4cb 4f83 8502 c60e26e447b5 1778064404678
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4739d743 f4cb 4f83 8502 c60e26e447b5 1778064404678
कोरबा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मानिकपुर पुलिस चौकी ने आरोपियों के पास से 20 पाव देसी प्लेन शराब और 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष ब्लॉक के दो व्यक्ति एक्टिवा वाहन पर देसी शराब रखकर कुआभट्टा स्थित देसी शराब भट्टी के पास दुकान खुलने से पहले अवैध रूप से बेच रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 180 ML वाली 20 पाव देसी प्लेन शराब और शराब बिक्री से मिली 200 रुपये की रकम बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अवैध शराब बेचने की बात कबूल की। आबकारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान याकुल सोनी (31) और गौरी शंकर चौहान (निवासी सुभाष ब्लॉक, मानिकपुर) के रूप में हुई है। शराब ब्लैक में बेचते थे आरोपी बताया गया है कि ये आरोपी शराब दुकान खुलने से पहले और बंद होने के बाद अधिक दाम पर शराब बेचते थे। वे घूम-घूम कर फेरी लगाकर शराब की बिक्री करते थे। यह भी जानकारी मिली है कि कई शराब दुकानों में देसी शराब की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण लोग इसे ब्लैक में खरीदने को मजबूर होते हैं, जिसका फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखें लिस्ट

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट

May 7, 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘वाघ नख’ और ‘जगदंबा तलवार’ की वापसी की मांग, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को लिखा पत्र

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069702
Views Today : 5
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 3683
Total views : 90746
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.