![]()
मनेंद्रगढ़ | नगर की समाजसेवी संस्था राजस्थान भवन द्वारा गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक अभिनव पहल श्री अग्रसेन विवाह उत्सव योजना का कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल द्वारा पोस्टर का विमोचन करा शुभारंभ किया गया। राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्यामसु
.
एक छत के नीचे हम सारी व्यवस्था करेंगे। भवन की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था, फ्लावर डेकोरेशन, बैंड, शेड, लाइट, ब्यूटीशियन, टेंट डेकोरेशन, पुजारी एवं पूजन सामग्री के साथ विदाई में वधु पक्ष को 10 किलोग्राम मिठाई इत्यादि की व्यवस्था हमारी योजना में है। यह योजना सहयोग स्वरूप की जा रही है। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि मनेंद्रगढ़ दानवीरों की नगरी है। पोस्टर विमोचन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा पटवा, राहुल सिंह, सरजू यादव, रघुनाथ पोद्दार, विजय गाढ़ोदिया, निरंजन मित्तल, राजेंद्र पंसारी, पवन गोयल मौजूद रहे।
<
