Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The mutual conflict between caste and politics is India’s weakness. | जाति व राजनीति का आपसी संघर्ष ही भारत की कमजोरी – kabirdham News
Breaking News

The mutual conflict between caste and politics is India’s weakness. | जाति व राजनीति का आपसी संघर्ष ही भारत की कमजोरी – kabirdham News

By adminJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 1767180482695508c24e88a 31 dmt 12
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 1767180482695508c24e88a 31 dmt 12

.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष अवसर पर स्थानीय स्तर पर गुरूर ब्लाक के विभिन्न गांवों में मंडल स्तर पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पुरूर में हिन्दू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से हुई, जिसमें महिलाएं शामिल हुई।

इसके बाद भगवान राम एवं भारत माता की पूजा-अर्चना के बाद संबोधन शुरू हुआ। बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजनांदगांव विभाग रूपेन्द्र सिन्हा ने पर्यावरण, संरक्षण स्व आधारित जीवन एवं नागरिक कर्तव्य बोध को बताया। कहा कि आज पूरी दुनिया अनैतिक, अधर्म, अन्याय, युद्ध, जल और प्रदूषित पर्यावरण से जूझ रही है। ऐसी स्थिति में हिन्दू समाज का दायित्व बनता है कि वह धर्म को आधार बनाकर मानवता के रक्षक के रूप में खड़ा हो। हिन्दू धर्म हिन्दू और भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ मूल्यों को जीवन में उतारना है।

समाज सेवक नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि जाति, मजहब, भाषा और राजनीति के आपसी संघर्ष ही भारत की कमजोरी रही है। इसका लाभ बाहरी शक्तियों ने उठाया है। हमें जाति वर्ग को भुलाकर सभी लोगों को एक होकर हम सब हिन्दू को इसी भावना के साथ रहना होगा, यदि हम संगठित रहेंगे, तो संगठित हिन्दू समाज को कोई तोड़ नहीं सकता।

हमें तोड़ने जाति वर्ग में बांटकर कमजोर करने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इससे हमें सावधान रहना है। रघुवीर साहू, केजूराम साहू, रामसेवक साहू, बाबूलाल साहू, कुलेश्वर साहू, उमेश साहू, अशोक सिन्हा, राकेश सिन्हा, गिरवर गोस्वामी, भीमसेन ध्रुव, शत्रुधन राजपुरिया, सुरेन्द्र तिवारी, चंद्रभूषण पांडेय, बनवाली राम मेश्राम, गोकुल साहू, जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू, सरपंच हीरामणि साहू, लक्ष्मी राजपुरिया, सुलोचना, सविता साहू, योगिता, परमिला, अगरोतिन, पुनिया ईश्वरी, शांतिबाई यादव सहित पुरूर मंडल के ग्राम चिटौद, पुरूर, बालोदगहन, नईकुरा, जगतरा, बोरिदकला, बागतराई, चंदनबिरही, मुड़खुसरा, आमापनी, आनंदपुर के लोग शामिल हुए।

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय धमतरी की प्राजक्ता बहन ने कुटुम्ब प्रबोधन व नारी शक्ति पर कहा कि कुटुम्ब रक्षा एवं नारी शक्ति का तात्पर्य उस अवधारण से है, जहां महिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ है, बल्कि उसकी सुरक्षा पोषण और विकास की प्राथमिक रक्षक भी है।

हमारे भारतीय हिन्दू समाज में नारी शक्ति को एक नई दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। हम सब का कर्तव्य है कि हम समाज के लिए भी कार्य करें। सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक रहना होगा: साहू साहू समाज तहसील अध्यक्ष मिथलेश साहू ने भी हिन्दू की रक्षा के लिए जाति को भेदभाव मिटाकर सब एक साथ होकर हिन्दुत्व की रक्षा के लिए कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी शक्तियां हमें धर्म को बांटने का प्रयास कर रही है। हम सबका कर्तव्य बनता है कि हमें सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक होकर रहना होगा। सम्मेलन में रामचरित मानस मंडली चिटौद एवं मानस परिवार रुद्री द्वारा रामचरित मानस पाठ किया गया। पश्चात भारत माता की आरती की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076736
Views Today : 712
Views Last 7 days : 4122
Views Last 30 days : 11927
Total views : 106927
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.