![]()
.
श्री बागेश्वर धाम मंदिर के मां बम्लेश्वरी पदयात्री सेवा पंडाल में नवरात्र महानवमी को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। नारी शक्ति जागृति के लिए पद्मश्री फुलबासन यादव को राजनांदगांव रत्न सम्मान सांसद संतोष पांडे तथा 21 सामाजिक एवं धार्मिक सेवा संस्थाओं द्वारा प्रदान किया गया। इस नवरात्र में संस्कारधानी का गौरव बढ़ाने वाली नारी शक्ति जागृति नारी उत्थान, नारी आत्म निर्भरता सहित पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्य करने वाली पद्मश्री फुलबासन यादव को प्रदान किया गया।
संस्कारधानी के नवरत्न प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। पत्रकारिता सेवा के लिए सूरज बुद्धदेव, धार्मिक सेवा के लिए राकेश ठाकुर शनि धाम, मानव धर्म सेवा के लिए गुरमुख दास वाधवा, चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. नरेंद्र गांधी, आत्म निर्भरता क्षेत्र में रसिका टेंबूलकर, नारी समूह व्यापार प्रोत्साहन के लिए हेमलता वर्मा, जैविक कृषि प्रोत्साहन के लिए धनेशरी मंडावी, आर्थिक शक्ति जागृति के लिए जानिया साहू, अभिलाषा के दिव्यांग बच्चों के शिक्षकों सेवकों का सम्मान सांसद संतोष पांडे व 21 सामाजिक सेवा संस्थाओं के प्रमुखों द्वारा किया गया।
फूलबासन यादव की जीवनी का किया उल्लेख इस दौरान आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता, अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, सूरज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, महेश शर्मा, विजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता मौजूद रही। शारदा तिवारी, मधु खंडेलवाल, कांति मौर्य, माया अग्रवाल, मोना गोसाई ने नारी शक्तियों द्वारा महाआरती कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवक्ता अमलेंदु हाजरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। संयोजक पंकज गुप्ता ने फूलबासन यादव का जीवन परिचय व उनके साधारण नारी से प्रेरणादायी नारी बनने तक के सफर का परिचय विस्तार के साथ दिया।
<
