Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The mayor got angry after seeing her poster in the no-flex zone. | ‘नो फ्लैक्स जोन’ में अपना पोस्टर देखकर भड़कीं महापौर: मीनल चौबे ने अपनी मौजूदगी में हटवाए सारे बैनर-पोस्टर, कहा– आदेश का पालन जरूरी – Raipur News
Breaking News

The mayor got angry after seeing her poster in the no-flex zone. | ‘नो फ्लैक्स जोन’ में अपना पोस्टर देखकर भड़कीं महापौर: मीनल चौबे ने अपनी मौजूदगी में हटवाए सारे बैनर-पोस्टर, कहा– आदेश का पालन जरूरी – Raipur News

By adminOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s4 1760879977
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


महापौर मीनल चौबे को खुद के पोस्टर पर आई नाराज़गी

कुछ दिन पहले ही महापौर मीनल चौबे ने रायपुर शहर के कुछ हिस्सों को ‘नो फ्लैक्स जोन’ घोषित किया था, लेकिन महापौर के आदेश को ताक पर रखकर उन्हीं का पोस्टर लगा दिया गया, आज जब महापौर मीनल चौबे तमाम अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकलीं, तो ‘न

.

पोस्टर हटवाए, फ्लैक्स फ्री जोन का आदेश

निरीक्षण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने GE रोड पर जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले अपने ही पोस्टर देखकर टीम प्रहरी को बुलाया और खुद के पोस्टर तुरंत हटवाए। उन्होंने कहा कि GE रोड को फ्लैक्स फ्री जोन बनाना है, इसके लिए रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से लेकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक लगे सभी पोस्टर-बैनर हटवाए जाएं।

महापौर की मौजूदगी में हटाए गए उनके ही पोस्टर

महापौर की मौजूदगी में हटाए गए उनके ही पोस्टर

बाजारों से अतिक्रमण हटेगा, ताकि आवागमन न रुके

महापौर और आयुक्त ने निर्देश दिया कि मुख्य बाजारों और मार्गों से दीपावली से पहले और बाद में अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को बाजारों में आने-जाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा, “त्योहारी सीजन में ट्रैफिक और भीड़ ज्यादा होती है, ऐसे में बाजारों को व्यवस्थित और सुगम बनाना ज़रूरी है।

दीपावली से पहले राजधानी रायपुर में नगर निगम ने सफाई और अतिक्रमण हटाने की मुहिम को और तेज कर दिया है। सोमवार को महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने निगम अधिकारियों के साथ GE रोड पर सफाई व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया।

महापौर और नगर निगम आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ GE रोड पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

महापौर और नगर निगम आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ GE रोड पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

तेलीबांधा से टाटीबंध तक नो फ्लैक्स जोन घोषित

राजधानी रायपुर में सौंदर्यीकरण और अव्यवस्थित विज्ञापन व्यवस्था पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। तेलीबांधा चौक से टाटीबंध चौक तक के क्षेत्र को नो फ्लैक्स जोन घोषित किया है। इस पूरे मार्ग पर अब किसी भी प्रकार के फ्लैक्स, होर्डिंग या विज्ञापन बोर्ड लगाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

नगरीय नियोजन और भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा और निगम आयुक्त विश्वदीप के मार्गदर्शन में किया गया। निगम की टीम ने इस रूट पर मौजूद सभी अव्यवस्थित फ्लैक्स, बैनर और विज्ञापन बोर्ड हटवाते हुए डिवाइडर पर ‘नो फ्लैक्स जोन’ के स्टीकर लगाए।

नो फ्लैक्स जोन में अब नहीं लग सकेंगे विज्ञापन बोर्ड

नगर निवेश विभाग का कहना है कि यह निर्णय शहर की सौंदर्यता बनाए रखने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुधारने की दिशा में लिया गया है। डिवाइडर पर लगे अनधिकृत विज्ञापन की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा था। अब इन क्षेत्रों में केवल हरियाली, पौधरोपण और साफ-सुथरी संरचना नजर आएगी।

नगर निगम की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि अब किसी ने नो फ्लैक्स जोन में विज्ञापन लगाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा के पुटपुरा में 6 महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब:बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीण बोले- नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने पर करेंगे आंदोलन

April 28, 2026

कमलपुर में सूने मकान में 5 लाख की चोरी:कैश और जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, परिवार अखंड संकीर्तन में गया था

April 28, 2026

उत्तर छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, लू के थपेड़ों से राहत:सरगुजा संभाग में छाए बादल, गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069061
Views Today : 72
Views Last 7 days : 973
Views Last 30 days : 4124
Total views : 90056
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.