Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The matter was resolved with the intervention of the administration. | प्रशासन की दखल से मामला सुलझा: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भुगतान का विवाद, टेंट हटाने पहुंचे एजेंसी के कर्मचारी – Raipur News
Breaking News

The matter was resolved with the intervention of the administration. | प्रशासन की दखल से मामला सुलझा: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भुगतान का विवाद, टेंट हटाने पहुंचे एजेंसी के कर्मचारी – Raipur News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1 1766258295
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1 1766258295

दुर्ग जिले के नगपुरा में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। रविवार को इसका अंतिम दिन है। एक दिन पहले शनिवार को यहां आयोजकों और टेंट लगाने वाली एजेंसी के बीच भुगतान को लेकर विवाद सामने आया। एजेंसी के कर्मचारी सुबह से पंडाल उखाड़ने की बात कहते

.

हालांकि आयोजन समिति का दावा है कि शनिवार शाम तक टेंट संचालक को भुगतान किया जा चुका है। अब किसी तरह की दिक्कत नहीं है। रविवार को कथा अपने समयानुसार पूरी होगी। शिवमहापुराण कथा के लिए नागपुर की एजेंसी को टेंट का काम दिया गया था। आयोजकों के मुताबिक एजेंसी को कथा के 3 दिन पहले तक पंडाल तैयार कर देने थे। पर उन्होंने काम कथा शुरू होने वाले दिन दोपहर 12 बजे तक पूरा किया। बार-बार कहने पर भी बात नहीं सुनी।

इससे तैयारी में दिक्कतें हुईं।का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टेंट की ऊंचाई, लंबाई, चौड़ाई में भी बदलाव कर दिया। फिलहाल भुगतान हो चुका है। कुछ राशि आखिर में काटकर दी जाएगी। एजेंसी संचालकों से बात हो चुकी है। दूसरी ओर नागपुर के टेंट हाउस संचालक का कहना था कि सवा करोड़ रुपए में काम की बातचीत हुई थी, लेकिन आयोजन समिति की ओर से रोजाना 2 से 3 लाख रुपए का भुगतान किया गया।

अब तक उन्हें 25 से 30 लाख रुपए ही मिले हैं। भुगतान की दिक्कत के चलते ट्रांसपोर्ट का खर्च भी नहीं निकल पा रहा था, इसलिए टेंट को 15 प्रतिशत छोटा कर दिया गया है। अब समिति से बातचीत हो गई है और विवाद सुलझ गया है।

जिम्मेदारों का ये है कहना …. आयोजन समिति की प्रमुख व जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू का कहना है कि डोम लगाने वाली एजेंसी को लगभग पूरा भुगतान किया जा चुका है। करीब 5 लाख ही शेष है। तय समय पर एजेंसी ने काम पूरा करके नहीं दिया था। इधर, एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर के मुताबिक कथास्थल पर कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।

आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच लेन-देन को लेकर कुछ दिक्कत है। एजेंसी के कर्मचारियों ने थाने में आवेदन दिया है। जांच की जा रही। दूसरी ओर टेंट हाउस संचालक नरेंद्र साहू को कई बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075251
Views Today : 7
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 9852
Total views : 104274
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.