Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The government is in active mode regarding the new liquor policy. | छत्तीसगढ़ में नई शराब नीति को लेकर सरकार एक्टिव: लाइसेंसधारकों से लिए गए सुझाव, अब नीतियों को अंतिम रूप देने की तैयारी – Raipur News
Breaking News

The government is in active mode regarding the new liquor policy. | छत्तीसगढ़ में नई शराब नीति को लेकर सरकार एक्टिव: लाइसेंसधारकों से लिए गए सुझाव, अब नीतियों को अंतिम रूप देने की तैयारी – Raipur News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4ddd5977 652a 49f0 98b3 98bc58171bf8 1760732392
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित नई शराब नीति को अधिक पारदर्शी और व्यवहारिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत आबकारी सचिव सह आयुक्त आर. शंगीता के नेतृत्व में तीन दिनों तक लाइसेंसधारकों और उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि

.

ये बैठकें 13 से 15 अक्टूबर 2025 तक रायपुर में हुई। बैठक का मकसद था कि नीति बनाने से पहले उन लोगों से सुझाव लिए जाएं जो सीधे शराब कारोबार से जुड़े हैं। इससे नीतियां न केवल जमीन से जुड़ी होंगी, बल्कि उद्योग के लिए भी ज्यादा अनुकूल बन सकेंगी।

नई शराब नीति को लेकर बैठक हुई।

नई शराब नीति को लेकर बैठक हुई।

पहले दिन: बॉटलिंग और उत्पादन यूनिट्स से बात

13 अक्टूबर को प्रदेश के अंदर काम कर रही आसवनी और बॉटलिंग इकाइयों के संचालकों से चर्चा हुई। इसमें आयात-निर्यात शुल्क, बॉटलिंग फीस, लाइसेंस फीस, काउंटरवेलिंग ड्यूटी, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था, नई बोतलों के इस्तेमाल की अनुमति और गोदामों के अवकाश दिवस में संचालन जैसे मुद्दों पर सुझाव लिए गए।

दूसरे दिन: विदेशी ब्रांड कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

14 अक्टूबर को प्रदेश के बाहर की विदेशी मदिरा कंपनियों और सप्लायर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें काउंटरवेलिंग ड्यूटी, हैंडलिंग चार्ज, आयात-निर्यात शुल्क, बॉटलिंग फीस, लाइसेंस फीस और विदेशी शराब के गोदामों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

तीसरे दिन: बार और क्लब संचालकों की बारी

15 अक्टूबर को हुई तीसरी बैठक में बार और क्लब संचालकों तथा उनके संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने न्यूनतम बिक्री लक्ष्य (MG), लाइसेंस फीस, बार संचालन के समय, शराब की रेंज के हिसाब से बिक्री और अवैध गतिविधियों पर रोक जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।

शराब कारोबार से जुड़े लोगों से लिए जाएंगे सुझाव।

शराब कारोबार से जुड़े लोगों से लिए जाएंगे सुझाव।

अब नीति का ड्राफ्ट होगा तैयार

आबकारी सचिव ने बताया कि तीनों बैठकों से जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उनका गहराई से विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर 2026-27 के लिए बार नीति, अहाता नीति और मदिरा दुकानों के संचालन से संबंधित दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073864
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1575
Views Last 30 days : 6240
Total views : 98039
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.