![]()
.
युवाओं का चरित्र निर्माण,नेतृत्व विकास,अच्छे नागरिक बनकर अनुशासित रहते हुए देश एवं समाज की सेवा करना स्काउट गाइड का कार्य है ।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू के दिशानिर्देश पर तथा जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव, कार्यवाहक अध्यक्ष रामाधार पटेल ,जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त डॉ संजय गुहे जिला सचिव डॉ जगदीश कुमार साहू, जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार के मार्गदर्शन में द्वितीय सोपान जांच शिविर का आयोजन शा. प्री मैटिक अनुसूचित जाति बालक/बालिका छात्रावास गिरौदपुरी, जिला बलौदाबाजार में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक किया गया।
जिसका विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन जिला संघ बलौदाबाजार के जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव, राज्य मुख्यालय आयुक्त के आर कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने संबोधित करते हुए बताया कि स्काउट गाइड का उद्देश्य है युवाओं का चरित्र निर्माण करते हुए अच्छे नागरिक बनाना और उसमें नेतृत्व विकास, अनुशासित रहना है ताकि हम अपने समाज एवं देश की सेवा कर सके ।इस शिविर में आप सभी को बहुत आनंद आया होगा और बहुत कुछ सीखने को मिला होगा जिसे अपने व्यवहारिक जीवन में लाना है ।
इस अवसर पर स्थानीय संघ कसडोल से अरविन्द कुमार ध्रुव शिक्षा अधिकारी कसडोल, अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, सदस्य केआर कैवर्त्य, आरएस चौहान, स्थानीय संघ कसडोल उपाध्यक्ष जगन्नाथ केसरवानी, एमडी मानिकपुरी, आरएन साहू, पुरुषोत्तम लाल पटेल, श्यामलाल लाल नवरत्न उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्काउटिंग परंपरा से किया अभिनंदन: सर्वप्रथम अतिथियों का स्काउटिंग परम्परा के अनुसार स्कार्फ एवं बुके देकर अभिनन्दन किया गया। ततपश्चात अतिथियों ने आशीर्वचन उद्बोधन में अपना अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उक्त शिविर में 81 स्काउट, 92 गाइड 08 स्टॉफ, 12 प्रभारी शिक्षक, 12 सर्विस, 3 रसोइया सहित 206 लोगों की सहभागिता रही। कैम्प फायर में प्रतिभागियों द्वारा कर्मा, ददरिया, पंथी, भांगड़ा, राउत नाचा का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में शिविर संचालक संतोष देवांगन, सरस्वती देवांगन, सहायक शिविर संचालक जे आर बारले, बुधराम घृतलहरे, राजेन्द्र दास मानिकपुरी, बसंत कुमार कोसले, सुश्री रामेश्वरी साहू, संगीता पुरेना का विशिष्ट योगदान रहा।
<
