सरगुजा के मैनपाट में कब्जा तोड़ने के लिए नोटिस जारी किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस की सभा में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विधायक बंदर की तरह हरकत करते हैं। गलती से जीत गया, इसको राजनीति नहीं आती। पूर्व मंत्
.
मैनपाट में माल रोड के निर्माण के लिए 54 लोगों को बेदखली के नोटिस के खिलाफ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। धरने का संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मैनपाट में आजादी के पहले से भी लोग बसे हैं। सभी का सरकारी जमीनों पर कुछ न कुछ कब्जा है। मैनपाट के भाजपा एवं कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम लेते हुए अमरजीत भगत ने कहा कि किसी का कब्जा नहीं टूटना चाहिए, चाहे वह भाजपा का हो या कांग्रेस का।

कांग्रेसियों ने रैली निकाल दिया धरना
विधायक पर कसा तंज, कहा-बंदर की तरह हरकत पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वे जब विधायक एवं मंत्री थे तो क्षेत्र में सड़कें बनवाई। वर्तमान विधायक कभी नान-चाकू चलाते हैं, कभी पुलिया से कूदते हैं। बंदर की तरह उछलने के लिए विधायक नहीं बनाया गया है। गांव-गांव में जो दिक्कत परेशानी है, उसको दूर करो। भगत ने कहा कि हमने जितनी सड़कें बनवाई, उसको सिर्फ मेंटेन कर दें तो उनका नाम हो जाएगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि दरअसल वो विधायक नेता ही नहीं है। लगता है राजनीति में गलती से आ गया। उनका न सोच, न ही काम, कुछ नहीं दिखता।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
उग्र आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं रूकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कांग्रेस ने मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं स्थानीय नागरिक शामिल थे।
यह है मामला मैनपाट में शिमला एवं मनाली की तर्ज पर माल रोड के निर्माण के लिए फरवरी 2024 में आयोजित मैनपाट महोत्सव के दौरान तत्कालीन पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की थी। इसके लिए दो करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
माल रोड के लिए चयनित मार्ग में 54 लोगों का कब्जा पाया गया है। इनमें से कुछ के पट्टे बने थे, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। जिनके पट्टे नहीं हैं, उन्हें तत्काल कब्जा खाली करने कहा गया है। कांग्रेसी इसका विरोध कर रहे हैं।
<
